back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजकुमार राव की फिल्‍म Maalik बॉक्स ऑफिस पर छाई, पहले दिन की जोरदार कमाई

देशभर के सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई राजकुमार राव की नई फिल्म ‘मालिक’ ने बॉक्‍स आफिस पर अच्‍छा कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म दर्शकों को काफी पसंद आयी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म ‘मालिक’ का इंतजार खत्म हुआ और यह 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया, जिससे फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया। रिलीज से पहले फिल्म के प्रति ज्यादा उम्मीदें नहीं जताई जा रही थीं, लेकिन मालिक के कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया है। अब जानिए कि राजकुमार राव की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए।

‘मालिक’ के ओपनिंग डे का कलेक्‍शन

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्‍स ऑफि‍स पर अच्‍छी कमाई की है, जिसके कारण फि‍ल्‍म चर्चा में आ गई है। फिल्म को रिलीज हुए आज एक दिन पूरा हो चुका है और शुरुआती आंकड़े ठीक-ठाक कमाई की तरफ संकेत कर रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मालिक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो फिल्म के बजट के लिहाज से संतोषजनक मानी जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े फिलहाल अनुमानित हैं और असली कलेक्शन में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

जानिए कितना है ‘मालिक’ का बजट

फिल्म ‘मालिक’ न सिर्फ अपनी कमाई को लेकर, बल्कि अपने बजट के कारण भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म के निर्माण में करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ-साथ मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। 

क्या है ‘मालिक’ की कहानी?

फिल्म ‘मालिक’ की कहानी 1980 के दशक के इलाहाबाद में बसाई गई है, जहां एक मजबूर किसान राजेंद्र गुप्ता का बेटा दीपक (जिसका किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं) अपनी किस्मत के आगे घुटने टेकने से इनकार कर देता है। हालातों से टकराते हुए, यह आम लड़का धीरे-धीरे खुद को स्थापित करता है और अंततः बन जाता है ‘मालिक’। राजकुमार राव की दमदार परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵