back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामनवमी पर देखें बॉलीवुड की ये फिल्में, श्री राम की जीवन यात्रा से मिलेगी सबक

रामनवमी के दिन आप हिंदी सिनेमा में बनी श्री राम पर आधारित इन फिल्मों को देख सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज रामनवमी के दिन ज्यादातर लोग रामायण देखना पसंद करते हैं जो हिंदू धर्म का सबसे बड़ा महाकाव्य है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रामायण पर आधारित कई फिल्में बनाई गई है। इन फिल्मों में भगवान श्री राम की जीवन यात्रा के दौरान चुनौतियों को दिखाया गया है। रामनवमी के मौके पर आपको यह फिल्में जरूर देखनी चाहिए क्योंकि इससे जीवन का सबक भी मिलता है। 

सिया के राम

साल 2015 में शो ‘सिया के राम’ स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया था। यह भारत के साथ-साथ कई देशों में अलग-अलग भाषाओं में दिखाया गया है। शो में भगवान राम के किरदार में आशीष शर्मा, सीता के मदिराक्षी मुंडले, लक्ष्मण के करण सूचक, हनुमान के दानिश अख्तर और रावण के किरदार में कार्तिक जयराम जैसे बड़े-बड़े कलाकारों ने भूमिका निभाई है। रामनवमी पर देखने के लिए यह बेस्ट शो है। 

रामायण

रामानंद सागर की रामायण रामनवमी पर देखने के लिए अच्छा शो है। इसमें हिंदू महाकाव्य की बेहतरीन तरीके से व्याख्या की गई है। बता दें कि, पहली बार रामायण को 1987 से 1988 तक दूरदर्शन पर दिखाया गया था। शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, और दारा सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम

भारतीय और जापानी इंडस्ट्री एनीमेशन द्वारा बनाई गई फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ रामनवमी पर देखने के लिए बेस्ट मूवी है। इस जापानी और भारतीय दोनों भाषा में बनाया गया है।

हनुमान

रामायण जैसे महाकाव्य में हनुमान जी का भी जिक्र किया गया है। श्री राम हनुमान जी की मदद से माता-पिता को खोजने में सफल हुए थे। साल 2005 में एनिमेटेड फीचर फिल्म हनुमान बनाई गई थी। अगर आप रामायण के हनुमान जी के बारे में जानना चाहते हैं तो रामनवमी के मौके पर इस फिल्म को देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...