back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जितेंद्र के क्लासमेट थे ये सुपरस्टार, सामने आई बचपन की क्यूट फोटो

दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना और जितेंद्र स्कूल में क्लासमेट थे। राजेश खन्ना को भारत का पहला सुपर स्टार कहा जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सितारों की दुनिया है। स्टार्स, सुपरस्टार्स की दुनिया। पर क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कौन था? ये टाइटल मिला था राजेश खन्ना को। राजेश खन्ना आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। राजेश खन्ना की दीवानगी लड़कियों में इतनी थी कि वो उन्हें खून से लव लेटर लिखा करती थीं। बता दें कि राजेश खन्ना और जितेंद्र दोनों ने एक साथ पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद दोनों ने अपना फ़िल्मी करियर चुना।

नाम ने बदली थी एक्टर की किस्मत

बता दें कि, अभिनेता राजेश खन्ना का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। बचपन में अभिनेता का नाम जतिन खन्ना रखा गया था। लेकिन जब इन्होंने बॉलीवुड का रुख किया तो अपना नाम राजेश खन्ना रख लिया था। इसके बाद से ही बॉलीवुड में राजेश खन्ना के नाम का सितारा खूब चमका। राजेश खन्ना की किस्मत का सितारा कुछ ऐसा चमका की वह फिल्मी दुनिया में अपने क्लासमेट जितेंद्र से आगे निकल गए।

राजेश खन्ना का फिल्मी करियर

राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में दमदार शुरुआत की जिसके लिए उन्होंने इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद राजेश खन्ना के लिए चेतन आनंद ने अपनी फिल्म का ऑफर रखा और एक्टर को साल 1966 में फिल्म ‘आखिरी रात’ में काम करने का मौका मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ कमाल नहीं दिखाई इसके बाद से ही राजेश खन्ना छोटी-मोटी फिल्में करके अपना गुजारा चलाते रहे। इसके बाद अभिनेता की लाइफ का एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट आया जब उनकी झोली में शक्ति सावंत की सुपरहिट फिल्म ‘आराधना’ में काम करने का मौका मिला।

कैसी रही एक्टर की सुपरहिट फिल्म

राजेश खन्ना की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आराधना’ में वह शर्मिला टैगोर के ऑपोजिट थे। वही फिल्म में शर्मिला टैगोर की खूबसूरती और राजेश खन्ना का रूमानी अंदाज का ऐसा तड़का लगा की फिल्म सुपरहिट रही। इस तरह से राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में फिल्म आराधना के बाद शक्ति सावंत के साथ कई और फिल्में की जैसे – पतंग, अनुराग, अमर प्रेम, अनुरोध और अजनबी यह सभी फिल्में सुपरहिट रही थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵