back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘छावा’ के सेट से वायरल हुई Vicky Kaushal की तस्वीर, संभाजी महाराज के किरदार में नजर आए

विकी कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' की शूटिंग कर रहे है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति शंभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले है। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट अब और बढ़ गई है। हर किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाने वाले विकी कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म में छत्रपति शंभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

शंभाजी महाराज का किरदार निभाने को तैयार

विक्की कौशल के शंभाजी महाराज की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। तस्वीर में एक्टर ने धोती कुर्ता पहना है उसके साथ ही रुद्राक्ष की माला और लाल गमछा कमर में बांधा हुआ है। लंबी दाढ़ी सिर पर जुड़ा और माथे पर चंदन लगाकर किसी योद्धा से कम नहीं लग रहे है। वायरल हुई तस्वीरों को देखकर फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं और अब फिल्म छावा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

तस्वीर के वायरस होते ही फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनेगी ये।दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने कहाविक्की कौशल अपनी पीढ़ी के सबसे जहीन एक्टर्स में से एक हैं। इन प्रतिक्रियाओं से यह अनुमान लगाया जा रहा हैं कि दर्शकों को एक्टर का यह किरदार काफी पसंद आ रहा है।

दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल निभाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लक्ष्मण उत्तेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। या फिल्म इसी साल 2024 6 दिसंबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी।

एक्टिंग से पहले भी जीता है सबका दिल

विक्की कौशल ने पहले भी कई बेहतरीन किरदारों से लोगों का दिल जीता है। फिल्म ‘मसान’ में एक्टर ने एक छात्र का किरदार निभाया था। यह किरदार लोगों को काफी हद तक पसंद आया था। और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इसके साथ ही हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘मणिकशॉ ‘में भी विकी कौशल ने खूब वाहवाही लूटी थी।अब तक एक्टर ने अपना जादू खूब चलाया है लेकिन अब उनकी इस फिल्म का लोगों परा जादू चलता हैं या नहीं वो वक्त बताएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...