back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या के बाद Amitabh Bachchan ने मुंबई के समुद्र किनारे अलीबाग में खरीदी जमीन

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले ही अयोध्या में जमीन खरीदी थी और अब उन्होंने महाराष्ट्र में मुंबई के पास अलीबाग में भी जमीन खरीद ली है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में शानदार लोकेशन पर करोड़ों की जमीन खरीदी है। इसके पहले जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक्टर ने अयोध्या में 10 हजार वर्गफीट का प्लॉट 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उसके बाद अब खबर है कि उन्होंने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 10 हजार वर्ग फीट जमीन खरीदी है।

अलीबाग में खरीदी जमीन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने जो जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि यह जमीन ए अलीबाग नाम के प्रोजेक्ट में है और समुद्र किनारे स्थित है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। हालांकि अमिताभ ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।सूत्रों के हवाले से बताया कि भूमि लेन देन पिछले सप्ताह पंजीकृत किया गया था। बिग बी अब उन बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके पास अलीबाग में प्रॉपर्टी है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की भी अलीबाग में संपत्ति है।

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन मुंबई में जलसा नाम के एक डुप्लेक्स बंगले में रहते हैं। इस बगला लगभग की बाकी प्रॉपर्टीज जुहू में जनक बंगला 10 हजार 125 वर्ग फुट में फैला हुआ है। उनके और दो बंगले वत्स और अम्मू हैं। 2021 में, अमिताभ बच्चन ने नई दिल्ली के गुलमोहर पार्क में सोपान बंगला भी 23 करोड़ में बेच दिया। 2.100 वर्ग फुट का घर तेजी बच्चन के नाम पर था और उनके माता-पिता प्रतीक्षा में रहने से पहले इसी घर में रहते थे।

अश्वत्थामा के रूप में नजर आएंगे बिग बी

अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो वह जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे। हाल ही में उनका ‘अश्वत्थामा’ का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म का लुक पोस्टर और एक टीजर जारी किया जा चुका है। इसमें ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में महानायक अमिताभ बच्चन का दमदार लुक नजर आ रहा है। यह फिल्म मई में रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और टम्बलर पर वे रोजाना फैंस...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...