back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

War 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार, आठवें दिन की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

वॉर 2 ने मजबूत शुरुआत के दम पर दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन फिल्म अब रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जिसकी अब तक की कमाई कुल इस प्रकार है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगा स्टार जूनियर एनटीआर की बड़ी बजट वाली फिल्म वॉर 2 ने रिलीज के बाद से पहले ही हफ्ते में जोरदार शुरुआत की थी। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बता दे,आठवें दिन फिल्म की कमाई में करीब गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते है अब तक कुल कितनी हुई कमाई और क्या वजह है जो अब कमाई के मामले में पीछे हो रही है। 

बता दे कि, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बिग-बजट एक्शन फिल्म वॉर 2 ने रिलीज़ के 8 दिन में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद भी अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। जहां इस फिल्म ने ही इतनी कमाई कर ली थी जो कुछ इस प्रकार है आइए जानते है डिटेल में। 

300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

फिल्म ने अपनी रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे इसका कुल कलेक्शन और मजबूत हुआ है।

फिल्म को क्या नुकसान पहुँचा रहा है?

वहीं बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञों का मानना है कि, ‘वॉर 2’ की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर दर्शकों में थोड़ी नकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई है। इसके अलावा, इसी समय रिलीज़ हुईं अन्य बड़ी फिल्में भी ‘वॉर 2’ की कमाई पर असर डाल रही हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म का फर्स्ट हाफ धीमा और कन्फ्यूज़ करने वाला लगा है। इसमें रजनीकांत की ‘कुली’ से सीधी टक्कर हुई जिसका सीधा साउथ इंडिया में असर पड़ा है। वहीं वीकडेज़ में ऑडियंस की रुचि घटी जिससे सिनेमाघरों में भीड़ कम हुई है। 

फिर भी उम्मीद बाकी है

भले ही आठवें दिन की गिरावट ने झटका दिया हो, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म एक बार फिर कमाई में उछाल ला सकती है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्टार पॉवर, दमदार एक्शन और बड़े पैमाने पर शूट किए गए दृश्य अब भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं।

 अब तक का कलेक्शन 

पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली थी 57.85 करोड़। 

लेकिन सातवें दिन (बुधवार) की कमाई गिरकर सिर्फ 5.50 करोड़ रह गई । 

भारत में कुल नेट कमाई अब तक पहुंची 199 करोड़ गई है। 

आठवें दिन फिल्म ने 8: 0.74 करोड़ का कलेक्शन किया। 

और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 307 करोड़ का हो गया है। 

गौरतलब है कि, इस फिल्म का बजट और प्रमोशन मिलाकर खर्च लगभग 300–350 करोड़ के आसपास माना जा रहा है। ऐसे में फिल्म को अभी पूरे बजट का मुनाफा निकालने के लिए कुल 400 करोड़ की कमाई करनी होगी। अब सबकी नजरें हैं दूसरे वीकेंड पर टिकी है जहां देखना दिलचस्प होगा कि, अगर फिल्म वहां अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वापसी मुमकिन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵