back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Womens World Cup: वर्ल्‍ड कप के लाइव मैच में भारतीय खिलाड़ी के सामने विवादित इशारा, ICC की बड़ी कार्रवाई

ICC महिला वर्ल्ड कप 2025-26 के बीच ICC ने साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इस खिलाड़ी ने भारत-साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेले गए मैच में एक बड़ी गलती की थी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025-26 में टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मैच में साउथ अफ्रीका की टीम विजयी रही, उनकी एक खिलाड़ी के खिलाफ बड़ा एक्शन भी लिया गया है।

साउथ अफ्रीका की इस गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाज के सामने ऐसा व्यवहार किया जो आईसीसी के नियमों के खिलाफ था। इसके चलते उसे अब आईसीसी द्वारा सजा दी गई है।

इस अफ्रीकी गेंदबाज के खिलाफ ICC का एक्शन

साउथ अफ्रीका की युवा लेफ्ट-आर्म स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025-26 के मैच में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

यह घटना भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलुरु में खेले गए 10वें लीग मैच के दौरान हुई। म्लाबा ने भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल को आउट करने के बाद अलविदा कहते हुए हाथ हिलाया। आईसीसी ने इसे उकसाने वाला व्यवहार माना और म्लाबा को आधिकारिक चेतावनी दी।

घटना तब हुई जब म्लाबा ने हरलीन देओल को सटीक गेंदबाजी से आउट किया। विकेट गिरते ही म्लाबा ने बल्लेबाज की ओर इशारा करते हुए हाथ हिलाया, जो विदाई का संकेत था। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत इसे ‘विकेट गिरने पर बल्लेबाज को उकसाने वाली हरकत’ माना गया।

मैदानी अंपायर जैकुलाइन विलियम्स और किम कॉटन, थर्ड अंपायर कैंडेस ले बोर्डे और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने इस हरकत पर आपत्ति जताई। इसके बाद मैच रेफरी ट्रूडी एंडरसन ने जांच कर म्लाबा पर कार्रवाई की, जिसे म्लाबा ने स्वीकार कर लिया।

साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में मारी बाजी

महिला वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी कर 251 रन का लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवरों में शानदार रन चेज करते हुए मैच जीत लिया। यह साउथ अफ्रीका की तीसरे मैचों में दूसरी जीत रही।

इस मैच में म्लाबा ने 10 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट लिए, जिसमें हरलीन देओल का विकेट भी शामिल था।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...