back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिस्टर राजस्थान को हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में डांसर गिरफ्तार

जयपुर, 23 मार्च (आईएएनएस)। मिस्टर राजस्थान को हनी ट्रैप करने के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय महिला डांसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि उसके पास से 19.50 लाख रुपये के चेक और 50,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उत्तर पैरिश देशमुख के अनुसार, गिरफ्तार महिला राधा कलंदगढ़ी खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह वर्तमान में जयपुर में अजमेर रोड गुरुकृपा अपार्टमेंट में रहती है, वह मंगलवार को कैब से चांदपोल आई थी। उसे एक होटल के पास 50,000 रुपये नकद और 19.50 लाख रुपये के तीन चेक लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित अनीश (32) हसनपुरा का रहने वाला है और उसने 2021 में बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप जीतकर मिस्टर राजस्थान का खिताब अपने नाम किया था। राधा उससे 2016 में एक दोस्त के जरिए मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। करीब दो साल पहले राधा ने अनीश से अपनी दोस्ती तोड़ ली और उसे एक अन्य युवक से प्यार हो गया था। इसी बीच अनीश ने अक्टूबर 2021 में शादी कर ली थी। वहीं डांस ग्रुप चलाने वाली राधा 2021 में असम चली गईं थी। लौटने पर नवंबर 2021 में उसे पता चला कि अनीश की शादी हो गई है। इसके बाद वह पुरानी अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगी। वह पहले ही पीड़ित से करीब पांच लाख रुपये ले चुकी थी। इसके बाद उसने 20 लाख रुपये का दबाव बनाना शुरू कर दिया और पैसे न देने पर बदनाम करने की धमकी दी। 20 लाख रुपये की मांग से तंग आकर अनीश ने आखिरकार पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने जाल बिछाया। मंगलवार को ब्लैकमेलर राधा जैसे ही कैब से चांदपोल पहुंची और रुपये वसूले तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵