नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक तरुण की हत्या कर दी गई। दरअसल ये पूरा मामला उस समय शुरु हुआ जब होली के दिन एक बच्ची की ओर से एक मुस्लिम महिला पर रंग पड़ गया। जिससे आहत महिला ने अपने परिवारजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद वहां से एक दल उस हिंदू युवक के घर पहुंचा और तरुण को मार दिया। इसके बाद VHP ने इंसाफ न मिलने पर बड़े आंदोलन की धमकी दी है। क्रिकेटर शिखर धवन भी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए और पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर दिया।
शिखर धवन ने दी प्रतिक्रिया
शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा- “उत्तम नगर में तरुण कुमार की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ। ये हृदयविदारक है कि होली के दौरान एक बच्चे द्वारा पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी सी बात हिंसा में बदल सकती है। मानवता को इस स्तर तक कभी नहीं गिरना चाहिए। उनके परिवार के लिए प्रार्थना और आशा है कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।”
घटना के बाद इलाके में तनाव
यह घटना जब से सामने आई है तब से इलाके में तनाव फैला हुआ है। यहां तक की अलग अलग संगठन भी इस मामले में अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच वीएचपी समेत हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना के विरोध में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तरुण के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
बात दें कि इस घटना के आरोपियों मे से 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 अन्य लोग हिरासत में हैं। जिस महिला को लेकर यह पूरा विवाद शुरु हुआ था उसे भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है।





