back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA 1st ODI: रोहित-कोहली की वापसी, कैसे और कहाँ फ्री में देख सकते हैं पहला वनडे मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय फैंस एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर देखने को तैयार हैं। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में मिली हार को भुलाकर इस फॉर्मेट में शानदार वापसी करना चाहेगी। इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

कब और कहाँ होगा मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं कैसे फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। टीवी Star Sports Network पर लाइव टेलिकास्ट उपलब्ध रहेगा। JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच लाइव उपलब्ध रहेगा।

फ्री में देखने का मौका

DD Free Dish पर मौजूद DD Sports चैनल पर इस मुकाबले का प्रसारण फ्री में किया जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल।

कुछ ऐसा रहेगा शेड्यूल

वनडे सीरीज का पहला मैच आज रविवार को रांची में खेला जाएगा। तीन दिसंबर को रायपुर दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। तीसरा वनडे विशाखापट्टनम में शनिवार 6 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी 20 सीरीज खेली जाएगी। टीम ने अक्षर पटेल को बाहर किया जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा थे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे वनडे में चोटिल होने वाले श्रेयस अय्यर भी टीम में नहीं हैं। उनको भी ठीक होने में अभी समय लगेगा। उनकी जगह एशिया कप के हीरो तिलक वर्मा को टीम में चुना गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵