back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anant Ambani ने खुद को दिया बर्थडे गिफ्ट; 10 करोड़ की Rolls-Royce खरीदी, भारत में सिर्फ 3 लोगों के पास यह कार

Anant Ambani Rolls Royce : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी दुबई में ऑरेंज रॉल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बेज से घुमते दिखे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वजह है इस कार की कीमत।

नई दिल्ली, रफ्तार। एशिया के सबसे अमीर शख्स एवं रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को जन्मदिन है। अनंत ने अपने बर्थडे पर खुद खास गिफ्ट दिया है। कारों के शौकीन अनंत ने 10 करोड़ रुपए की ऑरेंज रॉल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। इस कार में बैठकर वह दुबई में शॉपिंग करने पहुंचे। उनकी सुरक्षा में 20 गाड़ियों का काफिला भी दिखा, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

10 करोड़ की यह कार

रॉल्स रॉयस गाड़ी लोगों में काफी पॉपुलर है। हुरून इंडिया लग्जरी सर्वे के अनुसार यहह गाड़ी लग्जरी SUV में रॉल्स रॉयस कलिनन भारतीयों की पहली पसंद है। बता दें कलिनन ब्लैक बेज कार साल 2020 में भारत में लॉन्च हुई थी। इसकी कीमत 8.2 करोड़ रुपए है। टैक्स के बाद कीमत 10 करोड़ रुपए हो जाती है।

देश में शाहरुख खान समेत इन तीन लोगों के पास यह कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रॉल्स रॉयस कलनिन भारत में तीन ही लोगों के पास है। इनमें मुकेश अंबानी, एक्टर शाहरुख खान और हैदराबाद के मशहूर बिजनेसमैन नसीर खान शामिल हैं। मुकेश अंबानी के पास इस कार के अलावा बेंटले, लैंड रोवर, रेंज रोवर, कैडिलेक, टेस्ला, पोर्श, ऑडी सहित दुनिया भर की लग्जरी गाड़ियां हैं।

अनंत के कारों का कलेक्शन

अनंत अंबानी के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू समेत कई अन्य महंगी कारें हैं। अनंत अंबानी के पास रोल्स रॉयस फैंटम है। इस कार की कीमत 10 करोड़ रुपये है। कार की लंबाई 6092 मिलीमीटर, चौड़ाई 1990 मिलीमीटर, ऊंचाई 1640 मिलीमीटर और व्हीलबेस 3820 मिलीमीटर है। बीएमडब्ल्यू i8 है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज बेंज G63 एएमजी है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। रोवर रेंज रोवर वोग रखी है। इसकी कीमत 4.50 करोड़ रुपये है। यह लग्जरी कार है। इसमें सभी इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स हैं, जो चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है। मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास है। इस कार की कीमत 1.64 करोड़ रुपये है।

12 जुलाई को होगी राधिका संग शादी

अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। पिछले महीने जामनगर में दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें दुनिया भर के बड़े-बड़े बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी शामिल हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अंबानी परिवार धूमधाम से मना रहा है छोटी बहू राधिका का बर्थडे, बॉलीवुड सेलेब्स भी आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राधिका ने अपना पहला जन्मदिन अपने ससुराल एंटीलिया में सेलिब्रेट किया है। अंबानी परिवार और मर्चेंट फैमिली के अलावा इस...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...