back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खत्म हुआ Anant Ambani-Radhika Merchant का प्री-वेडिंग फंक्शन, करीब 1000 करोड़ रुपये हुए खर्च

गुजरात के जामनगर में तीन दिन से चल रही अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का कल यानि रविवार को आखिरी दिन था। इन 3 दिनों तक पूरी दुनिया की नजर जामनगर पर टिकी हुई थी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेरेमनी आखिरकार खत्म हो गया है। पिछले तीन दिनों से गुजरात के जामनगर में मशहूर हस्तियों के साथ उद्योग जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ था।

तीन दिन के प्रोग्राम पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए

कल, 3 मार्च को ‘टस्कर ट्रेल्स’ और ‘सिग्नेचर’ कार्यक्रम हुआ। ‘टस्कर ट्रेल्स’ एक आउटडोर कार्यक्रम था, जिसके जरिए मेहमानों को जामनगर, वंतारा घुमाया गया। देर रात अनंत-राधिका की भव्य महाआरती और हस्ताक्षर समारोह हुआ। इस बार राधिका मर्चेंट की धमाकेदार एंट्री देखने को मिली। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड, राजनीती, खेल जगत और दुनिया भर की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। प्री वेडिंग की तैयारियों को देख के लग रहा था कि मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में दिल खोल के पैसा खर्च किया है। आपको बता दें, कि इस तीन दिन के प्रोग्राम पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी को यहां पहुंचे मेहमानों ने भी खूब एंजॉय किया।

राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री का वीडियो हुआ वायरल

राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री का वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर शेयर है, जिसमें राधिका बेच कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में अंबानी की बहू की एंट्री से पहले आतिशबाजी होती दिख रही है। फिर राधिका की एंट्री होती है। फिर वह फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘देखा तेनु पहली पहली बार वे’ पर डांस करती हुई अनंत के पास आती हैं। राधिका की ग्रैंड एंट्री ने सभी का ध्यान खींचा है। कल की महाआरती में सभी अतिथि पारंपरिक पोशाक में दिखे। शाहरुख की पत्नी गौरी खान ब्लू ड्रेस में नजर आईं। शाहरुख सफेद शेरवानी में नजर आए।

बॉलीवुड के तीनों खान ने मचाया धमाल

इस बीच, विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार रिहाना ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले दिन परफॉर्म किया। इसके बाद अगले दिन संगीत सेरेमनी हुई। इसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शानदार परफॉर्मेंस दी। बॉलीवुड के तीनों खान ‘नाटू-नाटू’ गाने पर डांस करते नजर आए। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के साथ आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने ‘केसरिया’ गाने पर धमाल मचाया। तीसरे दिन कल सभी अतिथियों को जामनगर और वंतारा का भ्रमण कराया गया और रात्रि में भव्य महाआरती, हस्ताक्षर समारोह हुआ। इस प्रकार, अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग समारोह एक भव्य समारोह था। अब सभी मेहमान वापस जा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...