back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anant Ambani-Radhika Merchant के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में शामिल होने Anand Mahindra भी पहुंचे जामनगर

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में शामिल होने जहां सेलिब्रिटीज पहुंच रहे हैं, वहीं आनंद महिंद्रा भी जामनगर पहुंच गए है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट गुजरात की प्री-वेडिंग शुरू हो चुकी है। जामनगर में 1 मार्च से 3 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम के लिए दुनियाभर के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक कई बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंच रहीं हैं।

आनंद महिंद्रा पत्नी अनुराधा महिंद्रा संग जामनगर पहुंचे

दिग्गज उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और उनकी पत्नी अनुराधा महिंद्रा शुक्रवार को जामनगर पहुंचे। वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग का कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है, जिसके पहले उन्होंने अन्न सेवा का कार्यक्रम किया था। अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अंबानी परिवार ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों को चुना

प्री-वेडिंग इवेंट के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग समारोह भव्य होने वाला है। ऐसा लगता है, कि अंबानी परिवार ने इस मौके के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कपड़ों को चुना है। विश्व प्रसिद्ध गायिका रिहाना और उनकी टीम भी जामनगर आई है। तीन दिवसीय प्री-वेडिंग कार्यक्रम में रिहाना के साथ-साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ, बी प्राक, प्रीतम, हरिहरन और अजय-अतुल भी प्रस्तुति देंगे।

जामनगर पहुंची ये हस्तियां

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक के बाद एक कई कलाकार जामनगर एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अंबानी परिवार ने मेहमानों को एयरपोर्ट से लेने के लिए खास इंतजाम किए हैं। मेहमानों को होटल तक ले जाने के लिए बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, रोल्स रॉयस जैसी कई कारें भेजी जा रही हैं। मेहमानों के वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राहा, नीतू कपूर जामनगर पहुंच चुकी हैं। शाहरुख खान और उनका परिवार के अलावा भाईजान सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, मानुषी छिल्लर, जान्हवी कपूर जैसे कई कलाकार जामनगर पहुंच चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...