back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस पड़ रहा है मंहगा? ये 3 तरीके अपनाएं, कर लेंगे हजारों की बचत

अगर आप भी हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं या प्लान रिन्यू कराना चाहते हैं तो आप भी प्रीमियम भरने के दौरान ये गलती न करें। बताए गए तरीके से भरेंगे प्रीमियम तो अच्छी खासी बचत कर लेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर तेजी से उभरत रहा है जिसका सीधा कारण है कि लोग अपनी हेल्थ से बिल्कुल रिस्क नही लेना चाहते। हालांकि कभी कभी इसक प्रीमियम इतना बढ़ जाता है कि चुकाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब ये परेशानी कम हो सकती है। दरअसल बीमा कंपनिया आपको इस बात की जानकारी नहीं देती हैं जिसके जरिए आपके प्रीमियम (Health insurance Premium) को कम किया जा सकता है। जबकि इन 3 तरीकों से आप प्रीमियम भरते समय अपने हजारो रुपये बचा सकते हैं।

व्यक्तिगत प्लान लेने से बचें

अगर आप हेल्थ पॉलिसी लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा विक्लप होगा फैमिली फ्लोटर प्लान। अगर आप केवल एक सदस्य के लिए या हर एक सदस्य के लिए अलग अलग पॉलिसी लेते हैं तो यह आपके लिए मंहगा साबित हो सकता है। हालांकि फैमिली फ्लोटर प्लान (Family Floter Plan) न सिर्फ आपको पूरे परिवार के सुरक्षा कवच देगा बल्कि आपके प्रीमियम को भी काफी हद तक कम कर देगा।

हर साल पॉलिसी रिन्यू न करें

अगर आप पॉलिसी ले चुके है तो यह संभव है कि मेडिकल इनफ्लेशन (Medical Insurance) के कारण आपके द्वारा भरे जाने वाले प्रीमियम में हर साल बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन अगर आप हर साल पॉलिसी रिन्यू न करके हर दो साल के लिए एक ही बार में पॉलिसी रिन्यू करते हैं तो आप अच्छी खासी रकम सेव कर सकते हैं। इस विक्लप के चुनाव पर बीमा कंपनी भुगतान पर छूट देती हैं।

पोर्टेबिलिटी का ऑप्शन चुनें

इस विकल्प को चुनने से आप अपने मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़े हुए प्रीमियम के चलते आप दूसरी बीमा कंपनी में अपना प्लान ट्रांसफर कर सकते है जो कम प्रीमियम प्लान ऑफर कर रहा हो। ऐसा करन से आपको वह सभी लाभ मिलेंगे जो पहले से मिलते आ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Term Insurance से Health Insurance तक: 20–50 की उम्र के लिए बेस्ट ‘Big-5’ इंश्योरेंस प्लान्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जवानी में इंश्योरेंस लेना सिर्फ टैक्स बचाने की बात नहीं, बल्कि परिवार और सेविंग्स की सुरक्षा का सबसे बड़ा जरिया है।...
spot_img

Latest Stories

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵