back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KRN Heat Exchanger IPO: कंपनी ने निवेशकों को दी 341 करोड़ की सौगात, निवेश के लिए केवल कुछ घंटे बाकी

केआरएन हीट एक्सचेंजर (KRN Heat Exchanger) लिमिटेड कंपनी ने आईपीओ निवेश को के लिए 341 करोड़ का IPO जारी किया था जिसमें दांव लगाने की आज अंतिम तारीख है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंपनी ने 25 सितंबर को आईपीओ लॉन्च किया था जिसके जरिए उन्होंने 341.51 करोड रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। आज 27 सितंबर को इस आईपीओ (KRN Heat Exchanger IPO) में बिड लगाने की आखिरी तारीख है जिसमें शाम 4:30 बजे तक ही निवेश किया जा सकता है। निवेशक 13,585 रुपए की न्यूनतम राशि से आईपीओ अप्लाई कर सकते हैं।

अब तक कितना सब्सक्राइब हो चुका है

कंपनी द्वारा जारी 341.51 करोड रुपए के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 209 से 220 रुपए तक के बीच है जिसमें 65 शेयरों के एक लॉट को खरीदने के लिए निवेशकों को 13,550 रुपए की न्यूनतम राशि खर्च करनी होगी। 26 सितंबर शाम 6:00 बजे तक हुए सब्सक्रिप्शन के आधार पर यह आईपीओ (KRN Heat Exchanger IPO) 57.96 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (Non Institutional Category) की कैटेगरी में यह सबसे ज्यादा 135.28 गुना सब्सक्राइब हुआ है जबकि रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर (Retail Individuals Investors) कैटेगरी में 55.37 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

क्या है कंपनी का व्यापार-कितना फला फूला?

केआरएन हीट एक्सचेंजर लिमिटेड कंपनी (KRN Heat Exchanger Ltd) हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन उद्योग में फिन एंड ट्यूब टाइप हीट एक्सचेंजर निर्माता कंपनी और जिसकी शुरुआत 2017 में हुई थी और इसके मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार यादव हैं। कंपनी के बीते दो साल के रेवेन्यू की बात करें तो 2022 में जो रेवेन्यू 156.11 करोड़ रूपए था वह 2023 में बढ़कर 247.48 करोड़ हुआ जबकि मौजूदा साल में यह है उसे भी ज्यादा बढ़कर 308. 28 करोड़ हो चुका है। रेवेन्यू की तुलना में कंपनी को ज्यादा तेजी से मुनाफा अर्जित हुआ है। 2022 में कंपनी 10.59 करोड रुपए के मुनाफे में थी जबकि 2023 में लंबी छलांग लगाते हुए यह आंकड़ा 32.31 करोड़ तक पहुंच गया। 2024 का अर्जित मुनाफा 39.7 करोड रुपए है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵