नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आबादी के बढ़ते स्तर को देखते हुए भारतीय बाजार भी बढ़ता ही जा रहा है लिहाजा छोटी बड़ी कंपनियों के कारोबार में भी व्यापक बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका सीधा संबंध उपभोक्ता और उत्पादकों की बढ़ती संख्या से है। शेयर बाजार इसका एक चर्चित प्लेटफॉर्म है, यही कारण है कि IPO के आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि गैर अनुभवी निवेशक अभी भी इस बात से अंजान हैं कि एक डिमैट अकाउंट से कितने प्लेटफॉर्म से आवेदन किया जा सकता है।
एक PAN कार्ड-एक आवेदन
IPO के लिए अप्लाई करने का सीधा सा नियम है कि एक पैन कार्ड से एक ही अप्लाई किया जा सकता है। अगर आपके पास एक ही PAN कार्ड से अलग अलग फ्रेंन्चाइजी में खाता है तो आप किसी भी प्लेटफॉर्म से एक समय में एक बार ही अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपने एक ही PAN कार्ड से दो बार आईपीओ अप्लाई किया है तो दोनों शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म से आईपीओ का आवेदन रद्द कर दिया जाता है।
एक से ज्यादा IPO कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
सामान्यत: एक पेन कार्ड से एक आईपीओ में एक बार ही अप्लाई किया जाता है लेकिन यह भी संभव है कि एक ही आईपीओ में एक से ज्यादा बार अप्लाई किया जा सके। ऐसा करने के लिए आपके पास उस कंपनी के शेयर होने चाहिए जिस कंपनी के IPO में आप अप्लाई करना चाहते हैं, ऐसा करने से आप फ्रेश अप्लाई करने के आलावा शेयर होल्डर्स कैटेगरी में भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आईपीओ अलॉटमेंट के चांस दोगुने हो जाएंगे। इसके अलावा परिवार के किसी अन्य या सभी खाताधारक सदस्यों के खाते का इस्तेमाल करते हुए आप एक से ज्यादा बार अप्लाई कर सकते हैं।




