back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mutual Funds: दिन के 100 रुपए बचाकर भी बन सकते हैं करोड़पति, ये है पूरा गणित…

LIC ने SIP के जरिए उन निवेशक के लिए ऐसी म्‍यूचुअल फंड योजना बाजार में उतारी है जिसमे केवल 100 रुपये से निवेश कर सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। LIC छोटे निवेशकों के लिए ऐसी योजना लेकर आया है जो केवल 100 रुपये से शुरु की जा सकती है। LIC Mutual Fund में SIP’s के जरिए निवेश किया जा सकता है। कंपनी के MD और CEO आर के झा ने जानकारी दी कि कंपनी ने 100 रुपये प्रति दिन के निवेश को ध्यान में रखकर योजना लाई है, हालांकि फंड हाउस के लिए यह लिमिट 300 रुपये है। प्रतिदिन 100 रुपये की बचत करोड़ो का निवेश सुनिश्चित कर सकती है।

क्या-क्या बदलाव होंगे?

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कंपनी प्रमुख ने बताया कि कंपनी समाज के उस निचले तबके तक पहुंचना चाहती है जो निवेश के इन माध्यमों से अब तक अछूते रह गए हैं। हालांकि अब यह सवाल उठता है कि मौजूदा स्कीम और आगामी स्कीम मे क्या बदलाव होंगे। LIC MF में अभी मौजदा एसआईपी 300 रुपये है वह घटकर 100 रुपये हो जाएगी जबकि मासिक आधार पर यह राशि 1000 रुपये से घटकर 250 रुपये हो जाएगी। तिमाही के आधार पर यह स्कीम और भी प्रभावी हो जाएगी और एसआईपी 3000 रुपये से घटकर 750 रुपये हो जाएगी।

ये है प्रतिदन 100 रुपये की बचत से करोड़पति बनने का फॉर्मूला

अगर हम निवेश करने की न्यूनतम आयु 30 साल मान लें तो और औसत जीवन आयु 60 साल मान लें तो बीच के 30 साल में प्रतिदिन 100 रुपये की बचत करके करोड़पति बना जा सकता है। अगर हम 30 साल तक प्रतिदन दिन के हिसाब से 100 रुपये की बचत करते हैं तो अंदाजन 12% रिटर्न मिल सकता है। इसके मुताबिक 30 साल में 10,80,000 रुपये की रकम का निवेश करेंगे और मैच्योरिटी के समय 12% के ब्याज दर के साथ 1,05,89,741 रुपये मिल सकते हैं।

क्या होता है SIP

म्‍यूचुअल फंड मौजूदा दौर में निवेश का सबसे चर्चित तरीका है एसआईपी। एसआईपी के माध्यम से निवेशक एक रेगुलर इंटरवेल पर एक निश्चित राशि का निवेश करता है। आपके बैंक अकाउंट से एक निश्चित समय पर तय राशि कटकर एसआईपी में निवेश होती रहती है। हालांकि म्‍यूचुअल फंड में रिस्क फैक्टर भी होता है।

(यह लेख केवल जानकारी के लिए लिखा गया है। म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵