नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। NPS वात्सलय योजना में कोई भी भारतीय पेरेंट्स अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए कम से कम निवेश से बचत कर सकते हैं और वयस्क होने पर ये पैसे निकाले जा सकते हैं। इस योजना का मकसद है कि जब तक बच्चे बड़े होंगे तब तक एक बड़ा अमाउंट जमा हो जाएगा जो उनके चहुंमुखी विकास मे अपना योगदान दे सकेगा।
NPS वात्सल्य से जुड़ी बुनियादी जानकारी
इस योजना मे निवेश के लिए बच्चे का अकाउंट 3 साल पुराना होना चाहिए। 18 साल के बाद आप उस खाते मे जमा राशि का 20 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं जबकि बाकी बचा 80 फीसदी की एन्युटी खरीद कर बच्चे की पेंशन के लिए बचा सकते हैं जो 60 साल की उम्र पूरी करने के बाद मिलेगी। अगर आप 18 साल तक 10,000 रुपये सालाना जमा करते हैं तो 18 साल की उम्र तक अनुमानित रकम 5 लाख रुपये हो जाएगी। हालांकि अगर आप इस योजना को 60 साल की उम्र तक चालू रखना चाहते है तो यह आंकड़ा बढ़कर 2.75 करोड़ रुपये हो जाएगा। इसमें 3 विक्वप के माध्यम से निवेश कर सकते है जिसमें पहला निवेश विक्लप है एक्टिव चॉइस, दूसरा विक्लप है ऑटो चॉइस और तीसरा विक्लप है डिफॉल्ट चॉइस।
PPF और NPS वात्सल्य में क्या अंतर है
NPS वात्सल्य मार्केट से जुड़ी योजना है जिससे अनुमानित 10 फीसदी वार्षिक रिटर्न मिल सकता है जबकि PPF में वार्षिक ब्याज 7.1 फीसदी है जिसका भुगतान होना निश्चित है। NPS में खाता खोलने के लिए न्यूनतम जमा राशि 1000 रुपये है जबकि PPF में खाता 500 रुपये से भी खोला जा सकता है। NPS पेशंन से संबंधित लॉन्ग टर्म योजना है जबकि PPF निवेश के लिए बेहतर विक्लप है।




