back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arkade Developers IPO Allotment: कैसे चेक करें शेयर अलॉटमेंट स्टेटस, GMP ने जताया ये अनुमान

रियल एस्टेट कंपनी Arkade Developers IPO के शेयर अलॉटमेंट के लिए 24 सितंबर की तारीख निश्चित की गई है। इसके साथ ही लोग इसका शेयर अलॉटमेंट स्टेटस और GMP का अनुमान जानना चाहते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अर्केड डेवल्पर्स का आईपीओ 16 सितंबर को बाजार में उतरा था जिसमें बिड़ लगाने की आखिरी तारीख 19 सितंबर थी। अब निवेशकों को 410 करोड़ रुपये के इस IPO के लिस्ट होने का इंतजार है जो 24 सितंबर को होगा। इसके साथ ही निवेशक ग्रे मार्केट में चल रहे शेयर के भाव का अनुमान भी जानना चाहते हैं।

अर्केड डेवल्पर्स आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Arkade Developers IPO GMP)

अर्केड डेवल्पर्स के शेयर अनलिस्ट मार्केट में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। ग्रे मार्केट मे शेयर की कीमत 86 रुपये पर लिस्ट है जिसका सीधा मतलब है कि लिस्ट होने के बाद शेयर इश्यू प्राइज से 86 रुपये से अधिक पर ट्रेड कर सकता है। 128 रुपये के इश्यू प्राइज के साथ शेयर 214 रुपये पर पहुंच सकता है।

ऐसे चेक करें शेयर मिले या नहीं (Arkade Developers IPO Allotment)

अगर आपने भी अर्केड डेवल्पर्स आईपीओ में निवेश किया है तो इसके अलॉटमेंट स्टेटस (Arkade Developers IPO Allotment Status) को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाना होगा।

  • अब आपको इश्यू टाइप में जाकर इक्विटी के विक्लप का चुनाव करना होगा।

  • इश्यू क्र ऑप्शन में जाकर आपको अर्केड डेवल्पर्स फिल करना होगा।

  • इसके बाद आपको इश्यू के विकल्प में जाकर अर्केड डेवल्पर्स टाइप करना होगा।

  • इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड (ipo allotment status check online by pan number) नंबर भी भरना होगा।

  • अब कैप्चा दर्ज करने के बाद सर्च करें।

  • सर्च करते ही आपको अपना अलॉटमेंट का स्टेटस दिखने लगेगा।

  • आप चाहे तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵