back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market: 30 दिन में पैसा डबल, वरुण धवन का सपोर्ट मिलते ही इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार

Best Share List: शेयर बाजार की कमजोरी के इस दौर में सेलिकोर गैजेट्स के शेयरों में उछाल है। इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को दोगुना लाभ पहुंचाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार की कमजोरी के इस दौर में सेलिकोर गैजेट्स के शेयरों में उछाल है। इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को दोगुना लाभ पहुंचाया है। शेयर बाजार में 28 सितंबर को 96.60 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रही सेलिकोर गैजेट्स के शेयर 18 अक्टूबर को 181 रुपए का लेवल छूए थे। निवेशकों को 100 फीसदी का रिटर्न मिला।

स्मार्ट टीवी के लिए वरुण को बनाया ब्रांड एंबेसडर

सेलिकोर गैजेट्स ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उसने स्मार्ट टीवी के लिए एक्टर वरुण धवन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने कहा है कि स्मार्ट टीवी के कारोबार को बढ़ाने के लिए वरुण को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। टेलीविजन, मोबाइल, स्मार्ट वीयरेबल, मोबाइल एक्सेसरीज, स्मार्ट वॉच और नेक बैंड की खरीद, ब्रैंडिंग और डिस्ट्रिब्यूशन से जुड़ी कंपनी सेलिकोर गैजेट्स लिमिटेड ने सितंबर के दूसरे हफ़्ते में आईपीओ (Cellecor Gadgets IPO) खोला था।

देश में 800 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर

यह एसएमई आईपीओ था। इसके माध्यम से कंपनी 50.77 करोड़ रुपए जुटाना चाह रही थी। आईपीओ 15 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसे 20 सितंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता था। कंपनी के पास 1200 से अधिक सर्विस सेंटर नेटवर्क और 800 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कंपनी के गैजेट्स देश भर के 24 हजार से अधिक खुदरा स्टोर में प्रोडक्ट हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...