back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: 4 दिनों बाद बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी में इतने अंकों का उछाल

Today Share Market Open: चार दिनों की गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी को वैश्विक बाजारों की रिकवरी से सपोर्ट मिल रहा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चार दिनों की गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी को वैश्विक बाजारों की रिकवरी से सपोर्ट मिल रहा। इसके साथ ही लो-लेवल पर खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स ने 150 अंकों से अधिक तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी भी मजबूत रहा। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 160 अंकों से अधिक मजबूत होकर 64750 अंकों के पास कारोबार कर रहा था। निफ्टी 35 अंकों से अधिक की बढ़त लेकर 19315 अंक पार कर गया था।

प्री-ओपन सेशन में मिले रिकवरी के संकेत

प्री-ओपन सेशन में बाजार रिकवरी के हल्के संकेत दिखा रहा था। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी में था। निफ्टी ग्रीन जोन में था। गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा भी ग्रीन जोन में था। इससे संकेत मिल रहे थे कि आज बाजार में रिकवरी दिख सकती है।

भारी गिरावट से शुरू हुआ है बाजार

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। सोमवार को सेंसेक्स 825.74 अंक यानी 1.26 फीसदी गिरकर 64571.88 अंक पर बंद हो गया था। निफ्टी 260.90 अंक यानी 1.34 फीसदी गिरकर 19281.75 अंकों पर बंद हो गया था। मंगलवार को दशहरे पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे।

4 दिनों में 2000 अंक गिरा है सेंसेक्स

घरेलू बाजार चार दिनों से नुकसान में बंद हो रहा। चार दिनों में सेंसेक्स 2000 अंक गिरा है। पिछले सप्ताह के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को सेंसेक्स 231.62 अंक गिरकर 65397.62 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 82.05 अंकों के नुकसान में 19542.65 अंक पर रहा था। पूरे सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 885.12 अंकों यानी 1.33 फीसदी की और निफ्टी में 208.4 अंकों यानी 1.05 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी।

वैश्विक बाजारों का हाल सुधरा

वैश्विक बाजारों में कुछ सुधार दिख रहा। मंगलवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में थे। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.62 फीसदी की तेजी आई थी। नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.93 फीसदी और एसएंडपी 500 में 0.73 फीसदी की रिकवरी दर्ज की थी। आज एशियाई बाजार में भी तेजी है। जापान का निक्की 1.30 फीसदी मजबूत है। हांगकांग का हैंगसेंग 2.60 फीसदी की तेजी में कारोबार कर रहा है।

बड़ी कंपनियों के शेयर मजबूत

आज शुरुआती सेशन में ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयर मजबूत हैं। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहा। टाटा स्टील में 2 फीसदी से अधिक की तेजी है। जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर डेढ़ फीसदी मजबूत है। एसबीआई, एचसीएल टेक जैसे शेयर 1-1 फीसदी की तेजी में हैं। दूसरी ओर एनटीपीसी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इंफोसिस और पावरग्रिड जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी के नुकसान में हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...