back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Northern Arc Capital IPO: 777 करोड़ का IPO लॉन्च होते ही हुआ बुक, GMP के अनुमान पर एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

Northern Arc Capital IPO 16 सितंबर को लॉन्च होने का महज कुछ ही घंटो में बुक हो गया। इसमें बिड लगाने की अंतिम तारीख 19 सितंबर है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 16 सितंबर को नॉर्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड आईपीओ लॉन्च हुआ। 777 करोड़ रूपये का यह IPO रिटेल और नॉन इंस्टीट्यूशनल इंनवेस्टर्स कैटेगरी में ओपन होने के केवल कुछ ही घंटों में फुल हो गया। यह आईपीओ अभी तक 3.66 गुना बुक हो चुका है। निवेशकों को एक लॉट जिसमें 57 शेयर हैं, पर बिड़ लगाने के लिए 14, 193 रूपये खर्च करने होंगे।

अब तक कितना सब्सक्राइब हो चुका है Northern Arc Capital IPO

मंगलवार सुबह खबर लिखे जाने तक यह आईपीओ 3.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। सबसे ज्यादा सब्सक्राइब नॉन इंस्टीट्यूशनल इंनवेस्टर्स कैटेगरी में 6.09 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके बाद सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाली कैटेगरी है रिटेल इंडीविजुअल इंनवेस्टर रही जिसमें 4.78 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके अतिरिक्त क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में यह केवल 0.02 और एम्पलोई कैटेगरी में 1.12 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Northern Arc Capital IPO GMP अनुमान और प्राइस बैंड

कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 249-263 रूपये रखा है। इच्छुक निवेशक इसका एक लॉट जो कि 57 शेयर का है, को 14,193 रूपये खर्च बिड लगा सकते हैं। आपको बता दें कि इस आईपीओ में बिड लगाने की अंतिम तारीख 19 सितंबर है। निवेशकों की नजर आईपीओ के GMP पर भी है। ग्रे मार्केट प्रीमियम में लिस्ट होने से पहले शेयर का भाव 158 रूपये है। यह प्राइस बैंड से 60 फीसदी ज्यादा है, ऐसे में निवेशकों के चेहरे खिलना स्वभाविक है। 

Northern Arc Capital का कामकाज

Northern Arc Capital Limited वंचित परिवारों और व्यवसायों को रिटेल लोन प्रदान करता है। 31 मार्च, 2024 तक, कंपनी ने भारत भर में 101.82 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुँचते हुए 1.73 ट्रिलियन रुपये से अधिक की फाइनेंसिंग की सुविधा प्रदान की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵