back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Upcoming IPO: मालामाल कर सकता है ये हफ्ता, 14 शेयरों की लिस्टिंग, 5 नए IPO की रहेगी धूम

निवेशकों के लिए इस हफ्ते में कमाई के कई मौके आने वाले हैं। 14 कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होगी जबकि 5 नए IPO बाजार में उतरेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार से शुरु हुआ नया कारोबारी हफ्ता बाजार में नई रौनक लेकर आया है। इस हफ्ते की शुरुआत बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की लिस्टिंग से होगी। इसके साथ ही पूरे हफ्ते के दौरान 14 कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होने जा रही है। वहीं 5 नए आईपीओ भी बाजार में उतरने के लिए तैयार हैं। निवेशकों की जानकारी के लिए आने वाले आईपीओ की जानकारी दी गई है।

IPO की होगी भरमार

हफ्ते की शुरुआत आर्केड डेवलपर्स आईपीओ (Arkade Developers IPO),नॉर्दर्न आर्क कैपिटल आईपीओ (Northern Arc Capital IPO) 16 सितंबर को निवेश के लिए ओपन होने से होगी। इसके आलावा MSME क्षेत्र में भी कई आईपीओ ओपन होंगे जिसमें बाइकवो ग्रीनटेक (BikeWo GreenTech), एसडी रिटेल (SD Retail), पैरामाउंट स्पेशलिटी फोर्जिंग्स (Paramount Speciality Forgings), पेलाट्रो (Pelatro), ओसेल डिवाइसेज (Osel Devices) शामिल हैं।

लिस्ट होने वाले शेयरों की सूची

इस हफ्ते के कारोबारी दिनों के दौरान 14 कंपनियों के IPO लिस्ट होने हैं। जिसमें 16 सितंबर को आर्केड डेवलपर्स (Arkade Developers), नॉर्दर्न आर्क कैपिटल (Northern Arc Capital), बजाज हाउसिंग फाइनेंस, क्रॉस (Kross) और टॉलिन्स टायर्स (Tolins Tyres) के शेयर लिस्ट होंगे। वहीं, पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के शेयर 17 सितंबर को लिस्ट होंगे।

कैसे चेक करें शेयर मिले या नहीं

अगर आपने भी आईपीओ में निवेश किया है तो इसके अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाना होगा।

  • अब आपको इश्यू टाइप में जाकर इक्विटी के विक्लप का चुनाव करना होगा।

  • इश्यू क्र ऑप्शन में जाकर आपको आईपीओ का नाम फिल करना होगा।

  • इसके बाद आपको इश्यू के विकल्प में जाकर आईपीओ का नाम टाइप करना होगा।

  • इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड (ipo allotment status check online by pan number) नंबर भी भरना होगा।

  • अब कैप्चा दर्ज करने के बाद सर्च करें।

  • सर्च करते ही आपको अपना अलॉटमेंट का स्टेटस दिखने लगेगा।

  • आप चाहे तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्रैक्टल एनालिटिक्स IPO लेकर आ रहा है निवेश का मौका, लिस्टिंग से पहले ही ₹210 का GMP, 9 फरवरी से निवेश का मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एंटरप्राइज AI और एनालिटिक्स कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹857 से ₹900 प्रति शेयर तय कर दिया...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵