back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IndiGo Flight: सिर्फ 2 मिनट का बचा था ईंधन…डर से उल्टी करने लगे यात्री, दिल्ली की जगह चंडीगढ़ में उतरी फ्लाइट

Ayodhya To Delhi Indigo Flight: अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट भारी मुसीबत में घिर गई। यात्रियों की जान हलक में अटक गई थी। फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट की जगह चंडीगढ़ में ही उतारना पड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार। अयोध्या से दिल्ली के लिए उड़ान भरी इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के कारण खतरे में फंस गई। फ्लाइट को चंडीगढ़ की ओर मोड़ दिया गया। उस दौरान विमान में केवल 45 मिनट का फ्यूल बचा था। यह जानते ही यात्री सहम गए। कुछ यात्रियों ने उल्टियां शुरू कर दी। फ्यूल खत्म होने के सिर्फ 2 मिनट पहले फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। उस वक्त तक यात्रियों की सांसें अटकी थीं। मामले में यात्रियों और एक रिटायर्ड पायलट ने इंडिगो पर एसओपी के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

दो बार की दिल्ली में लैंडिंग की कोशिश

पूरा घटना 13 अप्रैल की है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम) सतीश कुमार भी फ्लाइट में सवार थे। उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि फ्लाइट 6E2702 दोपहर 3:25 बजे अयोध्या से टेकऑफ हुई। यह शाम 4:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली थी, लेकिन लैंडिंग से 15 मिनट पहले पायलट ने घोषणा की कि दिल्ली में मौसम खराब है और लैंडिंग में दिक्कत होगी। उन्होंने दावा किया कि फ्लाइट शहर के ऊपर मंडराया और दो बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन दोनों प्रयास फेल हो गए।

लोग घबराहट में करने लगे उल्टियां

सतीश के अनुसार पायलट ने शाम 4:15 बजे यात्रियों को बताया कि फ्लाइट में 45 मिनट का ही ईंधन बचा है। 2 बार लैंडिंग का प्रयास फेल हो गया है। शाम 5:30 बजे पायलट ने घोषणा की कि वे चंडीगढ़ की तरफ प्रस्थान करेंगे। सतीश ने बताया कि उस वक्त बहुत सारे यात्री और चालक दल के एक कर्मी ने घबराहट से उल्टी शुरू कर दी।

115 मिनट बाद फ्लाइट शाम 6:10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी

45 मिनट उड़ान का फ्यूल बचने की घोषणा के 115 मिनट बाद फ्लाइट शाम 6:10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी। लैंडिंग बाद क्रू स्टाफ से जानकारी हुई कि सिर्फ एक या दो मिनट का ही ईंधन बचा था, उससे पहले लैंडिंग हो गई। कुमार ने पोस्ट में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टैग कर मामले की जांच की मांग की है। उधर, रिटायर्ड पायलट शक्ति लुंबा ने घटना को इंडिगो द्वारा घोर सुरक्षा उल्लंघन बताया और डीजीसीए से जांच की मांग की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली एयरपोर्ट रहेगा बंद! 21–26 जनवरी तक उड़ानें प्रभावित, जानिए क्या है पूरा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप 21 जनवरी से 26 जनवरी के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने या यहां आने की योजना बना रहे...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...