back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO Update: GMP दे रहा है संकेत, लिस्ट होते ही रॉकेट की तरह भागेगा ये शेयर

ग्रे मार्केट में महाराष्ट्र बेस्ड इस कंपनी के आईपीओ की जबरदस्त मांग देखी जा रही।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का IPO 10 सितंबर को बाजार में आया था जिसमें निवेश करने की अंतिम तिथि आज 12 सितंबर थी। आईपीओ की परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये लॉन्च होने के केवल कुछ ही घंटो बाद भर गया था। कंपनी का इस आईपीओ के जरिए 1150 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। यह आईपीओ उन निवेशकों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है जिन्होंने इसमें निवेश किया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग 18 सितंबर को होनी है लेकिन ग्रे मार्केट प्रीमियम से मिल रहे संकेत से निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

क्या है GMP का अनुमान?

59.22 गुना सब्सक्रिप्शन वाले इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 12 सितंबर को 258 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो कि अब बढ़कर 340 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अगर इसी प्रीमियम पर लिस्टिंग होती है तो 820 रुपये तक भाव पहुंचने की संभावना है। अगर यह संभव हो पाया तो निवेशकों को 71 फीसदी का लाभ हो सकता है। हालांकि ग्रे मार्केट में भाव लगातार बढ़ते घटते रहते हैं।

किस क्षेत्र में कार्यरत है पीएन गाडगिल ज्वैलर्स

पीएन गाडगिल ज्वैलर्स एक भारतीय ज्वैलर्स कंपनी है जो गोल्ड, सिल्वर, प्लेटिनम और डायमंड में डील करती है। कंपनी अपने उत्पाद को विभिन्न दाम और डिजाइन में बाजार में उपलब्ध कराती है। महाराष्ट्र में ये कंपनी दूसरी सबसे बड़ी ज्वेलरी फर्म है जबकि 3 स्टोर गोवा में भी स्थित है। आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए पैसे से कंपनी का लक्ष्य कारोबार को विस्तार देना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵