back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MobiKwik IPO में रिटेल निवेशकों ने दिखाया गजब का उत्साह, जमकर पैसा बरसाया

MobiKwik IPO निवेशकों के लिए बंद हो गया है। रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ पर जमकर विश्वास जताया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। MobiKwik IPO 11 दिसंबर को निवेशकों के लिए खुला था जिस समय कंपनी को भी उम्मीद नहीं थी कि इस आईपीओ को रिटेल निवेशकों का इतना शानदार रिस्पांस मिलेगा। हालांकि 13 दिसंबर को जब आईपीओ बंद हुआ तो यह पाया कि रिटेल निवेशकों ने आईपीओ में जमकर विश्वास जताया है। रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्सें में 135 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ कि जबकि ओवरऑल सब्सक्रिप्शन की बात करें तो यह 119 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। 

ऐसा रहा MobiKwik IPO Subscription

572 करोड़ के MobiKwik IPO को अच्छा खासा सब्सक्रिप्शन मिला। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा रही रिटेल कैटेगरी की जिसमें उम्मीद से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। हालांकि गैर संस्थागत निवेशकों ने भी गजब का उत्साह दिखाया। रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 134.67 गुना सब्सक्राइब किया गया और गैर संस्थागत इनवेस्टर्स की ने 108.95 गुना सब्सक्राइब किया। इसके अलावा योग्य संस्थागत इनवेस्टर्स ने भी आईपीओ को 119.50 गुना सब्सक्राइब किया।

ग्रे मार्केट में कैसा चल रहा है MobiKwik IPO GMP

ग्रे मार्केट में MobiKwik IPO GMP निवेशकों के लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। बीते दिन इसका प्रीमियम 150 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जबकि आज यह 158 रुपये के लेवस को छू चुका है। अगर इस रेट पर शेयर लिस्ट होते हैं तो निवेशकों को लगभग 57 प्रतिशत का मुनाफा मिलना तय है।

कब होगी शेयरों की लिस्टिंग (MobiKwik IPO Allotment Date)

जिन निवेशकों ने मोबिक्विक में निवेश किया था अब उन्हें इंतजार है कि शेयरों का अलॉटमेंट कब होगा। इस IPO के शेयर बाजार में 16 दिसंबर को अलॉट होंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स का इस्तेमाल करके जानिए आपको शेयर्स अलॉट हुए या नहीं।

BSE की वेबसाइट से Allotment Status चेक करें

  • BSE की वेबसाइट पर जाएं।
  • Equity को सेलेक्ट करें।
  • Mobikwik Limited को ड्रॉपडाउन से चुनें।
  • अपना PAN Number या Application Number दर्ज करें।
  • Captcha Code भरें और Search पर क्लिक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...