back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Inventurus Knowledge Solutions Limited IPO और Yash Highvoltage IPO निवेशकों के लिए खुला, जानिए कैसा है GMP?

Inventurus Knowledge Solutions Limited IPO और Yash Highvoltage IPO में निवेशक आज से निवेश कर सकते हैं। ग्रे मार्केट में भी दोनों का प्रदर्शन शानदार दिख रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निवेशकों के लिए 12 दिसंबर का दिन काफी हलचल वाला है। आज बाजार में दो आईपीओ उतरने वाले हैं- Inventurus Knowledge Solutions Limited IPO और Yash Highvoltage IPO हैं। इसमें इनवेनच्युरस नॉलेज सॉल्यूशन्स एक मेन बोर्ड आईपीओ है जबकि यश हाई वोल्टेज एक SME इश्यू है। हालांकि इस दोनों में एक कॉमन बात ये है कि दोनों के ग्रे मार्केट में शानदार प्रीमियम मिल रहा है।

Inventurus Knowledge Solutions Limited IPO आज निवेशकों के लिए खुल गया। इस आईपीओ का साइज 2497.92 करोड़ रुपये का है कंपनी इस आईपीओ में कोई भी फ्रेश इश्यू जारी नहीं कर रही है जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 1.88 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए गए हैं। निवेशको को इसका एक लॉट खरीदने के लिए 14,619 रुपये खर्च करने होंगे जिसमें उनको 11 शेयरों का लॉट मिल सकता है। आईपीओ के शेयर का प्राइज बैंड 1265-1329 के बीच है। रिटेल निवेशक इसमें अधिकतम 13 लॉट पर ही दांव लगा सकते हैं। ग्रे मार्केट में Inventurus Knowledge Solutions Limited GMP बंपर रिटर्न दे रहा है। मौजूदा प्रीमियम के हिसाब से यह 422 रुपये बढ़कर 1751 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि GMP लगातार उतार चढ़ाव का विषय है।

Yash Highvoltage IPO ने भी बाजार में दस्तक दे दी है। यह एक SME इश्यू जिसका साइज 110.01 करोड़ रुपये है। इसमें बोली लगाने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर है। कंपनी ने इसके जरिए 93.51 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए हैं। जबकि 11.3 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर जारी किए गए हैं। इसके प्राइज बैंड की बात करें तो यह 138-146 रुपये है। निवेशक इसके एक लॉट को 1.46 लाख में खरीद पाएंगे। Yash Highvoltage IPO GMP के लिहाज से भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 130 रुपये है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...