back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tata Neu: पेटीएम के बुरे दिन का फायदा उठाने में जुटा टाटा न्यू, इस दिग्गज कंपनी से पार्टनरशिप की तैयारी

Paytm Crisis: पेटीएम इन दिनों विवादों से घिरा है। उसकी मुश्किलें बढ़ीं हैं। इस बीच टाटा ग्रुप ने अपने सुपर एप टाटा न्यू को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेटीएम इन दिनों विवादों से घिरा है। उसकी मुश्किलें बढ़ीं हैं। इस बीच टाटा ग्रुप ने अपने सुपर एप टाटा न्यू को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी द्वारा एप पर ट्रैफिक और इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए उबर टेक्नोलॉजिज से बातचीत की जा रही है। यह जानकारी एक प्रतिष्ठित बिजनेस चैनल ने दी है।

की एप’ के रूप में शामिल करने को लेकर विचार-विमर्श

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस साझेदारी में उबर सर्विसेज को इकोसिस्टम में ‘की एप’ के रूप में शामिल करने को लेकर बातचीत हो रही है। बता दें टाटा ग्रुप द्वारा टाटा न्यू एप को एक सुपरएप के रूप में पेश किया गया था, लेकिन लांचिंग के बाद से इसे लो ग्रोथ और इंगेजमेंट का सामना करना पड़ रहा।

दोनों कंपनी के बड़े अधिकारियों की मुलाकात

जनवरी में दावोस सम्मेलन में उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की मुलाकात हुई थी। इसके बाद माना जा रहा कि खोसरोशाही भी भारत आ सकते हैं। इससे पहले 2023 में टाटा का उबर के साथ 25 हजार इलेक्ट्रिक वाहन आपूर्ति को लेकर करार हुआ था।

टाटा डिजिटल के अधीन टाटा न्यू एप

टाटा न्यू एप टाटा डिजिटल के अंतर्गत आता है। इस रिपोर्ट पर टाटा ग्रुप द्वारा अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। उबर ने भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इस संभावित साझेदारी की सटीक शर्तों पर बातचीत जारी है, जिसे अंतिम रूप देने की गारंटी नहीं है।

Tata Neu क्या है?

टाटा ग्रुप की ओर से एक सुपर एप टाटा न्यू है। इसमें टाटा ग्रुप के सभी ब्रांड्स एक प्लेटफॉर्म पर मिलता है। इसमें इलेक्ट्रोनिक्स से ग्रोसरी, फ्लाइट बुकिंग और कई प्रकार की सर्विसेज शामिल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: सादगी, सोच और सफलता की मिसाल रतन टाटा, जानिए अधूरी मोहब्बत से बिजनेस आइकन बनने तक की कहानी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 28 दिसंबर को देश के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा का जन्मदिन है। भले ही वह अब हमारे...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...