back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm Crisis: पेटीएम में पड़े पैसों का सता रहा डर, जानें आपकी गाढ़ी कमाई का क्या होगा?

Paytm Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payment Bank) को बैन किए जाने से इसके सभी यूजर अपने पैसों को लेकर सशंकित हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payment Bank) को बैन किए जाने से इसके सभी यूजर अपने पैसों को लेकर सशंकित हैं। करोड़ों लोग पेटीएम की सेवाएं-फास्टैग, वॉलेट और पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payment Bank) का इस्तेमाल करते हैं। लोगों की रकम इन प्लेटफॉर्म में पड़ी हैं। लोगों को डर सता रहा कि वॉलेट में पड़े उनके पैसों का क्या होगा? उसे कब तक निकाल सकते हैं?

इस तारीख से नहीं जमा कर पाएंगे पैसे

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी 2024 के बाद कस्टमर सेविंग अकाउंट, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का आदेश दिया है। मतलब इस दिन के बाद कोई भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते या वॉलेट में पैसे जमा नहीं कर सकेगा। इसके पहले आप सभी तरह के लेन-देन कर सकेंगे। वैसे, पेटीएम ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उसकी बैंकिंग सेवा जारी रहेगी।

पैसे निकालने पर रोक नहीं

आरबीआई ने निर्देश दिया है कि 29 फरवरी के बाद मौजूदा बैलेंस से पैसे निकालने पर रोक नहीं होगी। यह निर्देश आपके खाते या वॉलेट में मौजूदा पैसों को प्रभावित नहीं करता है। बैंक के पास आपके पैसे सुरक्षित हैं। 29 फरवरी तक जमा किए गए पैसों का इस्तेमाल किसी भी समय कर सकते हैं। ये सुविधा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पर भी लागू है। इसका इस्तेमाल सफर के किराए या टोल टैक्स के भुगतान के लिए होता है। पेटीएम की फुल फॉर्म पेमेंट थ्रू मोबाइल है।

एप नहीं होगा बंद

दरअसल, आरबीआई ने पेटीएम एप को बैन नहीं किया है। उसकी पेटीएम पेमेंट्स सर्विस पर रोक लगाई है। पेटीएम का भी कहना है कि पेटीएम एवं उसकी सेवाएं जारी रहेंगी।

मोबाइल रिचार्ज और बिजली बिल का कर सकेंगे भुगतान

पेटीएम क्यूआर कोड, कार्ड मशीन आदि सेवाएं बंद नहीं होगी। पेटीएम क्यूआर सेम रहेगा। इससे पैसा ले सकते हैं। एक मार्च से दुकानदार पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में पैसा रिसीव नहीं कर पाएंगे। पेटीएम एप से मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, क्रेडिट कार्ड बिल की सेवाएं चालू रहेंगी। किसी फिल्म का टिकट, रेल, जहाज का टिकट इस एप के जरिए आग भी बुक करा सकते हैं।

पेटीएम डेबिट-क्रेडिट कार्ड का क्या?

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से लेन-देन नहीं कर सकेंगे। पेटीएम गोल्ड को लेकर दिक्कत नहीं है। पेटीएम से लिए लोन और इंश्योरेंस पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसका पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लेना-देना नहीं है। पेटीएम मनी एप म्यूचुअल फंड या एसआईपी पर भी पाबंदी नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...