नई दिल्ली, रफ्तार। पेटीएम (Paytm) के शेयर में बुधवार को तेजी दिखी। पेटीएम के शेयर आज सुबह करीब 10 प्रतिशत तेजी दिखाई दी। यह 491.30 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक की सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश दिया, जिससे पेटीएम के शेयर में करीब 42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। शुरुआती कारोबार में पेटीएम के शेयर में कई लार्ज ट्रेड दिखे। इस दौरान 21 लाख शेयर यानी 0.30 प्रतिशत इक्विटी का सौदा हुआ। इनकी वैल्यू 108 करोड़ रुपए रही। वैसे, खरीदार और बेचने वाले का नाम नहीं सार्वजनिक हुए हैं।
पेटीएम शेयरों की आज 463 रुपए पर ओपनिंग
पेटीएम की आज ओपनिंग 463 रुपए के भाव पर हुई थी। कंपनी ने अब तक कारोबार में 496 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। वहीं, 462 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ। कंपनी का मार्केट कैप 31 हजार करोड़ रुपए बना है।
कंपनी का आरोपों से इनकार
पेटीएम पहले भी मनी लॉड्रिंग के आरोपों को खारिज की है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा था कि न कंपनी और न संस्थापक विजय शेखर शर्मा को मनी लांड्रिंग के मामले में किसी जांच के लिए ईडी का समन मिला है। यह भी स्पष्ट किया कि उनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ मर्चेंट्स जांच के दायरे में हैं। कंपनी इसमें पूरा सहयोग करेगी।
सामान्य रूप से जारी रहेंगी सेवाएं
कंपनी का कहना कि पेटीएम पर यूपीआई सामान्य रूप से काम जारी रखेगा। हम बिना किसी बाधा के सेवा लगातार सुनिश्चित करने को बैंकों के साथ काम कर रहे हैं। उपयोगकर्ताओं को कुछ करने की जरूरत नहीं है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के मुताबिक पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) दिसंबर में बैंकों के बीच शीर्ष यूपीआई लाभार्थी था। ग्राहकों ने दिसंबर में पेटीएम पेमेंट बैंक एप पर 16569.49 करोड़ रुपए के 144.25 करोड़ लेन-देन किए।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




