back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: शेयर बाजार में आई तेजी, धमाकेदार बढ़त के साथ सेंसेक्स और निफ्टी इतने पर पहुंचा

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार की जबरदस्त तेजी से आज शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा बढ़त पर खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की जबरदस्त तेजी से आज शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा बढ़त पर खुला। निफ्टी में 200 अंकों की शानदार बढ़त है। इंडसइंड बैंक जोरदार तेजी के साथ खुला। यह बैंकिंग सेक्टर को सपोर्ट दे रहा है।

शेयर बाजार की ओपनिंग

घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 527 अंक उछाल के साथ 65461 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 207.85 अंक की उछाल के साथ 19651 पर खुला।

चढ़ने-उतरने वाले शेयर

बीएसई पर 2829 शेयरों का ट्रेड चल रहा। इसमें से 2121 शेयरों में उछाल है। कुल 550 शेयरों में गिरावट और 158 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो में एडवांस यानी चढ़ने वाले शेयर हावी हैं। डेक्लाइन यानी गिरने वाले शेयरों की संख्या कम है।

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों की स्थिति

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में उछाल है। 5 शेयर ऐसे हैं, जो लाल निशान में कारोबार कर रहे। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में तेजी है। 3 शेयरों में गिरावट है।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.42 फीसदी का उछाल है। मेटल शेयरों में 2 फीसदी की बढ़त है। आईटी स्टॉक्स 1.94 फीसदी की मजबूती है। पीएसयू बैंक 1.10 फीसदी और निफ्टी बैंक 1 फीसदी की अपसाइड पर है।

प्री-ओपन में भी उछाल

स्टॉक मार्केट की आज प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 287 अंक की उछाल के साथ 65220 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 84.35 अंक की बढ़त के साथ 19527 पर बना था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵