back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: शेयर बाजार में लौटी चमक, सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त इतने आंकड़े पर पहुंची

Today Share Market Opening:भारतीय शेयर बाजार की चाल आज हल्की तेजी से आगे बढ़ रही। सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत शुरुआत दिखाए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की लगातार बढ़त का सिलसिला बना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की चाल आज हल्की तेजी से आगे बढ़ रही। सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत शुरुआत दिखाए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की लगातार बढ़त का सिलसिला बना है। बैंक निफ्टी में नाममात्र की बढ़त है, जिससे बाजार को खास सपोर्ट नहीं मिला है। बैंक निफ्टी के ट्रेड में हरियाली दिख रही है, लेकिन यह खास ऊपर नहीं हैं।

कैसी रही ओपनिंग

ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 159.55 अंक बढ़त के साथ 65101 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 42.90 अंक की मामूली तेजी के साथ 19449 पर खुलने में कामयाब रहा है।

बाजार के चढ़ने-गिरने वाले शेयर

सुबह 9.30 बजे स्टॉक मार्केट में बीएसई पर 2774 में ट्रेडिंग हो रही। इसमें 1972 स्टॉक चढ़े हैं। 716 शेयरों में गिरावट है। एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो को देखें तो बाजार का मूमेंटम पॉजिटिव है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में उछाल है। 10 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एशियन पेंट्स 1.16 फीसदी, विप्रो 0.55 फीसदी, एलएंडटी 0.40 फीसदी, सन फार्मा 0.39 फीसदी और मारुति के स्टॉक्स 0.37 फीसदी की बढ़त संग कारोबार कर रहा। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में आईसीआईसीआई बैंक 0.72 फीसदी टूटा है। बजाज फाइनेंस 0.44 फीसदी नीचे है। कोटक महिंद्रा बैंक 0.35 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.30 फीसदी और टाटा स्टील के शेयरों के 0.25 फीसदी की गिरावट है।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो केवल बैंक निफ्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट संग कारोबार दिख रहा। शेष सभी सेक्टर्स तेजी के दायरे में हैं। सबसे अधिक 0.90 फीसदी की बढ़त फार्मा शेयरों में है। 0.84 फीसदी की उछाल ऑयल एंड गैस शेयरों में दिख रही है। हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.80 फीसदी की उछाल बनी है। रियलटी स्टॉक्स 0.54 फीसदी की मजबूती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵