back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: शेयर बाजार 400 अंकों की बढ़त के साथ खुला, इन शेयरों में सबसे अधिक उछाल

Today Share Market Update: घरेलू बाजार आज जोरदार उछाल के साथ खुला है। इससे निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं। बाजार 400 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक उछलकर कारोबार कर रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू बाजार आज जोरदार उछाल के साथ खुला है। इससे निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं। बाजार 400 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स तुरंत 500 अंकों से अधिक उछलकर कारोबार कर रहा है। मार्केट ओपनिंग पर नजर डालें तो सेसेंक्स 442.07 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 64033 लेवल पर खुला। एनएसई का निफ्टी 130.85 अंक यानी 0.69 फीसदी की वृद्धि के साथ 19120.00 लेवल पर खुला।

पीएसयू स्टॉक्स में सबसे अधिक बढ़त

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक 1.40 फीसदी की वृद्धि रियल्टी सेक्टर में दिखी है। 1.38 फीसदी की बढ़त पीएसयू स्टॉक्स में दिखी है। फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.34 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। मीडिया शेयरों में 1.25 फीसदी की मजबूती है। आईटी शेयर 1.23 फीसदी चढ़े हैं।

ये रहे सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

कोटक महिंद्रा बैंक 1.92 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.85 फीसदी, टाइटन 1.61 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.60 फीसदी, इंफोसिस 1.42 फीसदी और बजाज फाइनेंस 1.36 फीसदी ऊपर है। भारती एयरटेल 1.26 फीसदी तो एचसीएल टेल 1.10 फीसदी की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहे।

ओपनिंग मिनटों में 500 अंकों का उछाल

आईटी, बैंकिंग और छोटे-मझोले शेयरों की बढ़त के दम पर बाजार को खासा सपोर्ट मिल रहा। सेंसेक्स में बाजार के ओपनिंग मिनटों में 500 अंकों का उछाल आया। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे। निफ्टी के 50 में से 49 शेयर मजबूती से हरे निशान में कारोबार कर रहे। सेंसेक्स केवल एक शेयर में लाल निशान है। ये स्टॉक टाटा स्टील का है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...