back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: लाल निशान में शेयर बाजार, खुलते ही इतने अंक लुढ़का सेंसेक्स

Today Share Market Opening: सप्ताह के पहले दिन ही घरेलू बाजार ने दबाव के साथ शुरुआत की है। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों के बीच एक दिन पहले आई रिकवरी बाजार के खुलते थम गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन ही घरेलू बाजार ने दबाव के साथ शुरुआत की है। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों के बीच एक दिन पहले आई रिकवरी बाजार के खुलते थम गई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने आज लाल निशान में कारोबार शुरू किया। प्री-ओपन सेशन में घरेलू बाजार दबाव के संकेत दे रहे थे। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा मजबूत था। निफ्टी भी हरे निशान में था, लेकिन बाजार खुलते दोनों की बढ़त सीमित हो गई। सेंसेक्स सिर्फ 22 अंकों की तेजी में खुला और मिनटों में लाल निशान में चला गया।

63750 अंक से नीचे सेंसेक्स

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 35 अंक के नुकसान में 63750 अंक से नीचे था। शुरुआती सेशन में सेंसेक्स एक समय 150 अंक ज्यादा के नुकसान में था। निफ्टी मामूली 10 अंक लुढ़ककर 19035 अंक के पास था। शुरुआती सेशन से बाजार के वोलेटाइल रहने के संकेत मिल रहे।

इन कारणों से बाजार गिर रहा

बीते सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार ने अच्छी वापसी की थी। उससे पहले बाजार में सात दिनों से गिरावट रही थी। वैश्विक बाजार के दबाव, एफपीआई की बिकवाली, दूसरी तिमाही में कंपनियों के निराशाजनक वित्तीय परिणाम और अमेरिका में सरकारी बॉन्ड की यील्ड में रिकॉर्ड तेजी आदि के कारण घरेलू बाजार गिर रहे थे। सात दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में 3-3 फीसदी से अधिक गिरावट दिखी थी।

वैश्विक बाजारों पर दबाव

अभी भी वैश्विक बाजार पर दबाव हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार पर दबाव था। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.12 फीसदी की गिरावट आई थी। नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.38 फीसदी तेजी दर्ज हुई थी। एसएंडपी 500 0.48 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। आज एशियाई बाजार गिरे हैं। जापान का निक्की 1.23 फीसदी गिरा है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.39 फीसदी गिरा है।

बड़े शेयरों की नुकसान में शुरुआत

शुरुआती सेशन में अधिकतर बड़ी कंपनियों के शेयर नुकसान में हैं। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों ने गिरे हैं। बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड कॉरपोरेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। टाइटन, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईटीसी जैसे बड़े शेयर भी गिरावट हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 2 फीसदी मजबूत है। टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसे शेयर भी तेजी दिखी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...