back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: शेयर बाजार में लौटी रौनक, ये स्टॉक्स बने टॉप गेनर्स

Today Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ खुला। घरेलू बाजार की ओपनिंग में शानदार तेजी है। सेंसेक्स 400 पॉइंट से ज्यादा चढ़कर और निफ्टी 19300 पार जाकर खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ खुला। घरेलू बाजार की ओपनिंग में शानदार तेजी है। सेंसेक्स 400 पॉइंट से ज्यादा चढ़कर और निफ्टी 19300 पार जाकर खुला। बैंक निफ्टी बाजार को पूरा सपोर्ट कर रहा और ज्यादातर बैंकिंग स्टॉक्स बढ़त के साथ टॉप गेनर्स बने हैं।

कैसी रही ओपनिंग?

आज ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 471 अंक या 0.73 फीसदी की उछाल के साथ 64835 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 115.25 अंक या 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 19345 लेवल पर खुला।

सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़ोतरी

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में उछाल है। ये हरे निशान पर कारोबार कर रहे। सिर्फ एसबीआई का शेयर लाल निशान में है। चढ़ने वाले स्टॉक्स में एक्सिस बैंक 1.16 फीसदी, एलएंडटी 1.10 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा। नेस्ले में 1.05 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक करीब 1 फीसदी ऊपर है। इंडसइंड बैंक 0.83 फीसदी और एचसीएल टेक 0.80 फीसदी बढ़त पर है।

निफ्टी के क्या हैं हाल

एनएसई के निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बढ़त है। 2 शेयर गिरावट पर हैं। एक शेयर बिना बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा। निफ्टी में जो दो शेयर गिर रहे, उनमें एसबीआई और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर हैं।

बाजार में चढ़ने-गिरने वाले शेयर

आज 2161 शेयरों में उछाल दिख रहा। 713 शेयरों में गिरावट है। 137 शेयर बिना बदलाव के साथ दिख रहे। बीएसई पर 3011 शेयरों की ट्रेडिंग चल रही।

प्री-ओपन में शेयर बाजार की तस्वीर

प्री-ओपनिंग ट्रेड में बीएसई का सेंसेंक्स 387.31 अंक या 0.60 फीसदी की उछाल के साथ 64751 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 24.55 अंक या 0.13 फीसदी चढ़कर 19255 पर बना था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...