back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best Share: 1 के साथ 1 फ्री शेयर मिल रहा, कीमत भी 200 रुपए से कम, रिकॉर्ड डेट भी जान लें

Multibagger Share : ऐसे निवेशक जो बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। आडवानी होटल्स एंड रिसॉर्ट (इंडिया) लिमिटेड ने एक शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऐसे निवेशक जो बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। आडवानी होटल्स एंड रिसॉर्ट (इंडिया) लिमिटेड ने (Advani Hotels and Resorts) एक शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला लिया है। कंपनी ने शनिवार को रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया।

इसी महीने है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देंगे। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है। मतलब इस जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिल जाएगा। बता दें यह कंपनी पहली बार बोनस शेयर देने वाली है।

डिविडेंड देने का भी कंपनी का पुराना इतिहास

आडवानी होटल्स एंड रिसॉर्ट (इंडिया) लिमिटेड का डिविडेंड देने का पुराना इतिहास रहा है। कंपनी 9 फरवरी 2024 को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के रूप में कारोबार कर रही थी। उस वक्त इसने 2 रुपये के एक शेयर पर डिविडेंड दिए थे। कंपनी ने पहली बार साल 2008 में डिविडेंड निवेशकों को दिया था।

कंपनी का शेयर बाजार में प्रदर्शन

गुरुवार को बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 157,95 रुपये था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 112 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 73 प्रतिशत बढ़ा है। यह स्टॉक पिछले 1 महीने के दौरान 0.5 प्रतिशत टूटा है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 174.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 66.75 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 730.03 करोड़ रुपये है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...