back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPI की मदद से कर सकेंगे कैश डिपॉजिट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप Process

RBI Guideline: यूपीआई के जरिये कैश जमा करने के प्रोसेस को लेकर आरबीआई जल्द दिशा-निर्देश जारी करेगा। इसके चालू होने से करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) की मदद से जल्द ही नकदी जमा करने वाली मशीन में पैसा जमा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) कार्ड धारकों को बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के यूपीआई एप की मदद से यूपीआई भुगतान करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव हुआ है। ऐसे में आप इस सुविधा का लाभ कैसे ले पाएंगे, उसको लेकर आपमें असमंजस होगा। हम आपको इस सुविधा का लाभ ले उठाने के लिए पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं।

इस तरह UPI से जमा कर पाएंगे Cash

1. आपको सबसे पहले उस एटीएम/बैंक ब्रांच में जाना है, जिसमें नकदी जमा करने वाली मशीन हो।

2. फिर उस एटीएम में UPI नकद जमा विकल्प चुनें।

3. इसके बाद वह राशि दर्ज करनी होगी, जिसे आप जमा करना चाहते हैं। ऐसा करने पर उस एटीएम की स्क्रीन पर क्यूआर कोड दिखाई देगा।

4. अब आपको अपने फोन पर यूपीआई एप खोलना है और सीडीएम की स्क्रीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।

5. पैसा जमा करने के लिए करेंसी नोटों को मशीन में गिनने और स्वीकार करने के लिए वेंट के अंदर रखेंगे।

6. इसके बाद लेन-देन पूरा हो जाएगा। मशीन के साथ-साथ आपके यूपीआई एप पर भी इसकी पुष्टि की जाएगी की पैसा जमा हो गया है।

अभी डेबिट कार्ड का प्रयोग जरूरी

फिलहाल नकद जमा करने की मशीन में पैसा जमा करने को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होता है। RBI के अनुसार UPI के जरिये बैंकों कर नकदी जमा मशीनों के उपयोग से एक तरफ ग्राहकों की सुविधा बढ़ी है, वहीं बैंक शाखाओं में नकदी-जमा करने को दबाव कम होगा, इसलिए अब UPI की लोकप्रियता और स्वीकार्यता के मद्देनजर बिना कार्ड के नकद जमा करने की सुविधा देने का प्रस्ताव आया है। इसके अतिरिक्त पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) वॉलेट से UPI Payment करने के लिए तीसरे पक्ष के यूपीआई एप के उपयोग की मंजूरी देने का भी प्रस्ताव किया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...