back to top
42.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार , 6 फरवरी को ऐलान करते हुए बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ही बनाए रखने का निर्णय लिया है। इससे साफ है कि फिलहाल होम लोन, कार लोन या अन्य कर्ज की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।

तीन दिन की बैठक के बाद फैसला

4 फरवरी से शुरू हुई MPC की तीन दिवसीय बैठक के बाद यह फैसला सामने आया। RBI ने कहा कि मौजूदा आर्थिक हालात और महंगाई के आउटलुक को देखते हुए ब्याज दरों में बदलाव करना सही नहीं समझा गया। केंद्रीय बैंक फिलहाल सतर्क रुख बनाए रखना चाहता है।

EMI पर क्या असर पड़ेगा?

रेपो रेट स्थिर रहने का मतलब है कि बैंकों के लिए RBI से कर्ज लेने की लागत में बदलाव नहीं होगा। ऐसे में बैंक भी अपने लोन की ब्याज दरों में तुरंत कोई बड़ा बदलाव नहीं करेंगे। इससे आम लोगों की EMI फिलहाल न घटेगी और न ही बढ़ेगी। साल 2025 में RBI ने कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। फरवरी, अप्रैल, जून और दिसंबर में अलग-अलग चरणों में ब्याज दरें घटाई गई थीं। दिसंबर 2025 की बैठक में रेपो रेट 5.5% से घटाकर 5.25% किया गया था, जो अब भी जारी है।

RBI क्यों रख रहा है स्थिर नीति?

RBI का कहना है कि देश की आर्थिक वृद्धि का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन महंगाई को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। इसलिए केंद्रीय बैंक ने इस बार दरों में बदलाव करने के बजाय स्थिरता बनाए रखने का फैसला लिया है। रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। रेपो रेट बढ़ने पर लोन महंगे हो जाते हैं और घटने पर सस्ते। इसलिए इसका सीधा असर आम लोगों की जेब और EMI पर पड़ता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Diana Penty ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, गोल्डन साड़ी मे दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय हर तरफ कान्स...

नमाज पढ़नी है तो सड़क पर नहीं, शिफ्ट में पढ़ें…बोले योगी, कहा- प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो…”

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Premanand Maharaj Health Update: बिगड़ी तबीयत के चलते पदयात्रा स्थगित, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj...

CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स...

Google Pixel 10 की कीमत में बड़ी गिरावट, पहले कभी नहीं मिला इतना सस्ता फोन, जानें नई कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के बीच कौन सी EV खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵