back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPI New Feature: RBI ने किया बड़ा ऐलान, अब यूपीआई के जरिए आप कर सकेंगे कैश डिपॉजिट

UPI New Feature: अब आप ज्ल्द ही यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए नकदी जमा करने वाली मशीन में कैश डिपॉजिट कर पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसका ऐलान कर दिया...

मुंबई, (हि.स.)। अब आप ज्ल्द ही यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए नकदी जमा करने वाली मशीन में कैश डिपॉजिट कर पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा की घोषणा करने के दौरान यह ऐलान किया।

यूपीआई के जरिए मिलेगी पैसा जमा करने की सुविधा

शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक की समीक्षा पेश करते हुए कहा ‘‘एटीएम में यूपीआई के जरिए कार्ड-रहित नकद निकासी से प्राप्त अनुभव को देखते हुए यूपीआई का उपयोग करके नकदी जमा करने वाली मशीन (सीडीएम) में पैसा जमा करने की सुविधा भी प्रदान करने का प्रस्ताव है।”

आरबीआई इन उपायों के बारे में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि आरबीआई इन उपायों के बारे में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। उन्होंने यह कदम ग्राहकों के लिए चीजें सुगम और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा। इसके अलावा प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) कार्ड धारकों को बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के यूपीआई ऐप के जरिए यूपीआई भुगतान करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि इससे ग्राहकों के लिए चीजें और आसान होंगी और छोटी राशि के लेन-देन के लिए डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा मिलेगा।

यूपीआई से नकदी जमा करने की सुविधा से क्या होगा फायदा?

आरबीआई अगर यूपीआई से नकदी जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराता है, तो आपको जेब में कार्ड रखने की समस्या से आजादी मिल सकती है। इससे एटीएम कार्ड रखने, खोने या बनवाने की समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके साथ ही अगर आपका एटीएम कार्ड चोरी भी हो जाता है, तो उसे ब्लॉक करवाने के बाद कैश डिपॉजिट करने में आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अभी नकद जमा करने के लिए डेबिट कार्ड का उपयोग किया जाता है

अभी पीपीआई से यूपीआई भुगतान केवल पीपीआई कार्ड जारी करने वाले की ओर से उपलब्ध कराई गई वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करके ही किया जा सकता है। नकद जमा करने की मशीन में पैसा जमा करने के लिए मुख्य रूप से डेबिट कार्ड का उपयोग किया जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...