back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच आज कांटे की टक्कर, 12 साल का इंतजार खत्म करने को उतरेगी केकेआर

MI vs KKR, IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आज का मैच काफी अहम है। वह इस मैच में 12 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने उतरेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का 51वां मैच आज शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। मुंबई अपने घर यानी मुंबई स्थित वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। यह मैच प्लेऑफ की रेस को देखते हुए और काफी अहम हो जाता है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स 12 साल से मुंबई को उसके घरेलू मैदान पर हराने के सपने को पूरा करने के लिए उतरेगी।

सिर्फ एक बार मुंबई को वानखेड़े में हराया है

इस आईपीएल सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन काफी शानदार है। टीम 9 मैचों में से 6 जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। कोलकाता की टीम मुंबई इंडियंस को उसके घर में केवल 1 बार हराई है। यह जीत उसे 2012 में मिली थी, उसके बाद से कोलकाता को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ जीत नहीं मिल सकी है। ऐसे में कोलकाता इस बार में वानखेड़े इस इंतजार को खत्म करना चाहेगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मुंबई और कोलकाता के बीच 32 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई ने 23 मैचों में बाजी मारी है। कोलकाता 9 मैच जीती है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने हुई है। इनमें से मुंबई ने 9 मैच और कोलकाता ने 1 मैच जीता है। इन आंकड़ों से मालूम पड़ता है कि केकेआर पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि इस आईपीएल सीजन में मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। मुंबई ने 10 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत हासिल की है।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

कप्तान हार्दिक पांड्या, विकेटकीपर ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मो. नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

कप्तान श्रेयस अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, केएस भरत, नीतीश राणा, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, मनीष पांडे, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, अल्लाह गजनफर, साकि हुसैन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵