नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को करारी शिकस्त दी। इस जीत को टीम ने सेलिब्रेट भी किया। इसके साथ ही टीम के को-ऑनर शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम ने ऑल राउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल का जन्मदिन केके काटकर सेलिब्रेट किया। केकेआर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है।
चलो अब रसेल के लिए पार्टी करते हैं…
इस वीडियो की शुरुआत में रसेल और एसआरके की बातचीत भी दिखाई गई है। वीडियो में रसेल कह रहे कि यह मेरा सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट था। शाहरुख कहते हैं-चलो अब रसेल के लिए पार्टी करते हैं। इसके बाद रसेल कहते हैं- उनके बालों में कोई केक ना लगाए।
केक अच्छा था, लेकिन जीत शानदार था
वीडियो में दिख रहा कि सुनील नरेन हाथ में केक लिए खड़े हैं। केक कटिंग के बाद वे रसेल के बालों में केक लगाते हैं। वहीं, शाहरुख के छोटे बेटे अबराम को रसेल के चेहरे पर केक लगाते हैं। किंग खान ने रसेल को गले लगाया और बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रसेल के साथ फोटो भी खिंचवाई। फिर रसेल से केक के बारे में पूछा-जिस पर उन्होंने कहा, केक अच्छा था, लेकिन जीत शानदार थी।
7 विकेट से जीती मैच
मैच की बात करें तो केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ईडन गार्डेंस में पारी खेली। डीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 153 रन बनाए। केकेआर ने 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 157 रन बनाए। इस तरह टीम ने दिल्ली कैपिटल्स से 7 विकेट से मैच जीत ली। केकेआर अब तक 9 मैच खेली है। इनमें से 6 मैच जीते और 3 हारे हैं। टीम आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




