back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mardaani 3 Twitter Review: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

रानी मुखर्जी की सुपरकॉप शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी एक बार फिर दर्शकों को झकझोर रही है। ‘मर्दानी 3’ को सोशल मीडिया पर दमदार कहानी और शानदार अभिनय के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रानी एक बार फिर अपनी आइकॉनिक भूमिका सुपरकॉप शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आ रही हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर ‘मर्दानी 3’ ट्रेंड करने लगी है और सुबह के शोज से ही दर्शक अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

ट्रेलर ने बढ़ाई थी उत्सुकता, कहानी ने जीता दिल


जब ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर सामने आया था, तभी साफ हो गया था कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और डार्क होने वाली है। फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे संवेदनशील और भयावह सामाजिक मुद्दे को सामने लाती है। यही वजह है कि रिलीज के पहले दिन ही बड़ी संख्या में दर्शक थिएटर पहुंचे। रानी मुखर्जी का सख्त, भावुक और जुझारू पुलिस अधिकारी वाला अंदाज दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।

एक्टिंग और कहानी की जमकर तारीफ


फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला, जीशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर और इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं विलेन के किरदार को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। कई यूजर्स ने इसे इस साल के सबसे खतरनाक निगेटिव रोल्स में से एक बताया है।

एक यूजर ने लिखा, “फिल्म की कहानी इमोशनल और मजबूत है। रानी मुखर्जी का अभिनय दिल को छू जाता है। दूसरे यूजर का कहना है, “यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक जरूरी सामाजिक सच्चाई को सामने लाती है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “#Mardaani3 Review: THE LIONESS ROARS. रानी मुखर्जी पूरी तरह छाई हुई हैं। फिल्म ब्रूटल है, लेकिन बेहद जरूरी। रेटिंग 4/5।”

बॉक्स ऑफिस पर भी बनी नजर


फिल्म के पॉजिटिव रिस्पॉन्स का असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखने की उम्मीद है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने एडवांस बुकिंग से करीब 1.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद ‘बॉर्डर 2’ के चलते मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।

जरूरी और असरदार सिनेमा


कुल मिलाकर, ‘मर्दानी 3’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली कहानी है। रानी मुखर्जी की दमदार वापसी और फिल्म का मजबूत विषय इसे देखने लायक बनाता है। सोशल मीडिया रिव्यू साफ संकेत दे रहे हैं कि यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Happy Women’s Day: इस विमेंस डे पर देखें बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें एक्ट्रेस ने चलाया अपना जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेक्स। आज 8 मार्च के दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया जा रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों को...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...