back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Night Skin Care Mistakes: रात में ये 3 गलतियां कर रही हैं आपकी स्किन को खराब

रात में मेकअप के साथ सोना, नाइट क्रीम न लगाना और गलत/हार्श प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना आपकी स्किन को डल, ड्राई और जल्दी बूढ़ा बना देते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। अगर आपकी स्किन डल, बेजान और उम्र से ज्यादा उम्र की दिखने लगी है, तो इसका मतलब है कि आप रात की स्किन केयर में कुछ छोटी लेकिन महत्वपूर्ण गलतियां कर रही हैं। रात का समय स्किन के लिए बहुत खास होता है क्योंकि यही समय है जब स्किन खुद को रिपेयर और रिन्यू करती है। लेकिन अगर आप नाइट स्किन केयर में छोटी गलतियां कर रही हैं, तो फाइन लाइन्स, झुर्रियां, पिंपल्स और डलनेस तेजी से बढ़ सकती है। कुछ महीनों में ही आपकी स्किन 5 साल ज्यादा उम्र की नजर आने लगती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक यंग, फ्रेश और हेल्दी दिखे, तो इन 3 गलतियों को तुरंत सुधारना जरूरी है।

पहली गलती: रात में मेकअप या गंदगी के साथ सो जाना

रात को मेकअप हटाए बिना सोना स्किन के लिए सबसे बड़ी गलती है। इससे पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और स्किन को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। स्किन का नेचुरल रिपेयर प्रोसेस रुक जाता है और पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स बढ़ने लगते हैं। लगातार ऐसा करने से स्किन डल हो जाती है और झुर्रियां जल्दी दिखाई देने लगती हैं।सोने से पहले चेहरे को अच्छे से क्लींज करें, खासकर मेकअप और धूल-मिट्टी हटाना जरूरी है।

दूसरी गलती: मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम न लगाना

कई लोगों का मानना है कि ऑयली स्किन को क्रीम की जरूरत नहीं होती, लेकिन ये सोच गलत है। रात के समय स्किन को सबसे ज्यादा नमी और पोषण चाहिए होता है। अगर आप नाइट क्रीम या मॉइस्चराइजर नहीं लगातीं, तो स्किन ड्राई, रफ और बेजान दिखने लगती है। नमी की कमी से फाइन लाइन्स और एजिंग के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं।अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम जरूर लगाएं।

तीसरी गलती: गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

ज्यादा केमिकल वाले या बहुत हार्श फेस वॉश और क्रीम स्किन की नेचुरल बैरियर को कमजोर कर देते हैं। इससे स्किन सेंसिटिव हो जाती है और रेडनेस, जलन, एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लंबे समय में स्किन का ग्लो खत्म हो जाता है और स्किन डल दिखने लगती है।हेल्दी और माइल्ड प्रोडक्ट्स चुनें, खासकर सेंसिटिव स्किन के लिए।

ऐसे करें सही नाइट स्किन केयर रूटीन

सही नाइट स्किन केयर रूटीन अपनाने के लिए सबसे पहले सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना जरूरी है ताकि सारी गंदगी और मेकअप हट जाए। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार नाइट क्रीम या जेल लगाएं, जिससे स्किन को रातभर पोषण और नमी मिल सके। हफ्ते में दो से तीन बार टोनर या सीरम का इस्तेमाल करने से पोर्स साफ रहते हैं और स्किन हेल्दी व ग्लोइंग बनी रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵