back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BMC हार पर उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट और बीजेपी पर साधा निशाना,बोले- “मैं सिर्फ चेहरा हूं, लड़ाई अभी जारी है”

उद्धव ठाकरे ने नगर निकाय और बीएमसी चुनावों में मिली हार पर प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने चुनाव नतीजों और पार्टी की स्थिति पर खुलकर बात की।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव और बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) में हुई करारी हार के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहली बार खुलकर पार्टी की स्थिति और चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नवनिर्वाचित नगरसेवकों को संबोधित करते हुए न केवल हार के कारणों पर बात की, बल्कि महायुति और शिंदे गुट पर भी कड़ा प्रहार किया। 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव में पार्टी की सफलता किसी एक चेहरे पर नहीं निर्भर करती। उन्होंने कहा “मैं सिर्फ चेहरा हूं, असली वास्तुकार तो वे लोग हैं जो गली-मोहल्लों में पार्टी के लिए खड़े रहे और विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।” उन्होंने यह भी इशारा किया कि पार्टी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों के बिना भविष्य में भी कोई सफलता संभव नहीं होगी।

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने स्वीकार किया कि यह संघर्ष कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया, जब सत्ता, संसाधन और संस्थागत ताकतें उनके पक्ष में नहीं थीं। उद्धव ने कहा कि उनके विरोधी यह मानते थे कि कागज और चुनाव चिन्ह छीनकर शिवसेना को खत्म किया जा सकता है, लेकिन “माटी से जुड़ी शिवसेना” को कोई मिटा नहीं सकता।

उन्होंने आगे कहा कि सत्ता पक्ष ने ‘शक्ति, पैसा और धमकी’ के सहारे लोगों को तोड़ने और दलबदल को बढ़ावा देने की कोशिश की। हालांकि, जिन्होंने पार्टी छोड़ी, वे भले ही सत्ता के साथ हों, लेकिन असली शिवसैनिकों की निष्ठा अब भी अडिग है और इसे किसी भी कीमत पर खरीदा नहीं जा सकता। उद्धव का कहना था कि पार्टी का विश्वास और मेहनत अब भी जमीनी स्तर पर मजबूत है।

पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर भी बोला हमला

उद्धव ठाकरे ने भविष्य की योजनाओं पर भी बात की और कहा कि उनकी पार्टी का मेयर मुंबई में बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला भले ही ईश्वर के हाथ में हो, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर निशाना साधते हुए उद्धव ने आरोप लगाया कि उन्होंने विश्वासघात कर जीत हासिल की और मुंबई को बाहरी ताकतों के हाथ गिरवी रख दिया, जिसे मराठी जनता कभी माफ नहीं करेगी।

”पैसा उनके पास, जज्‍बा हमारे पास”

संबोधन के अंत में उद्धव ठाकरे ने बताया कि यह लड़ाई बिना बड़े संसाधनों और सुविधाओं के लड़ी गई। उन्होंने जोर देकर कहा “हमारे पास दिल और जज्‍बा है, उनके पास सिर्फ पैसा।” उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एकजुटता बनाए रखे, यही एकता आने वाले समय में जीत दिलाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...