back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मायावती ने अपने भतीजे को बनाया बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक, भाई बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लखनऊ, 27 मार्च (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक और भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। आकाश आनंद की नियुक्ति बहुत पहले ही घोषित थी, लेकिन उसे अब अमलीजामा पहनाया गया है। मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के सबसे बड़े पुत्र आकाश अपनी बुआ के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सुर्खियों में आए। मायावती ने बाद में घोषणा की कि आकाश पार्टी से जुड़ेंगे और राजनीति की बारीकियों को मायावती को ट्विटर पर लाने का श्रेय भी आकाश को दिया जाता है। मायावती ने पहले कहा था, यह बसपा विरोधी षड्यंत्र है। इसमें मेरे भतीजे को घसीटा जाना, मुझे इस विषय में सोचने को मजबूर करता है। मैं आकाश को बसपा से जोड़ूंगी और उसे सीखने का मौका दूंगी। लंदन से लौटने के बाद वर्ष 2017 में आकाश पहली बार लोगों के सामने आए। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ठाकुर-दलितों के बीच सहारनपुर में हुई झड़प के बाद बसपा प्रमुख के साथ वहां के दौरे से की। मायावती ने मेरठ में आयोजित एक रैली के दौरान 18 सितंबर 2017 को अपने भाई और भतीजे को पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू कराया। अब तक आकाश ने उत्तर प्रदेश में अकेले कोई भी रैली नहीं की है, लेकिन अब जब वह बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किए गए हैं तो उन्हें अग्रिम मोर्चे पर लड़ने का मौका मिलेगा। –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...