back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेरे मेरे सपने’ के सुरों में सतीश शाह को अंतिम सलाम, अल्जाइमर से जूझ रहीं पत्नी ने गाया गीत; हर आँख हुई नम

सोनू निगम ने घुटनों पर बैठकर मधु शाह से गाने का किया आग्रह इसके बाद तो मानों सोशल मीडिया पर सबसे खूबसूरत श्रद्धांजलि बतानेवालों की बाढ़ ही लग गई और वो वीडियो भी वायरल हुआ है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। किडनी संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम इस कलाकार को सोमवार को मुंबई के जुहू में आयोजित प्रेयर मीट में संगीत के सबसे भावुक पलों के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर गायक सोनू निगम ने सतीश शाह के पसंदीदा गीत ‘तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं’ को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और इसी दौरान एक ऐसा क्षण आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर दिया।

पत्नी मधु शाह का अल्जाइमर और सोनू का भावुक आग्रह

प्रार्थना सभा में सोनू निगम गाना गाते हुए दिवंगत अभिनेता की पत्नी मधु शाह के सामने घुटनों पर बैठ गए और उनसे भी गाने का आग्रह किया। आपको बता दें कि मधु शाह पिछले कुछ वर्षों से अल्जाइमर (स्मृति-भ्रंश) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बताया जाता है कि सतीश शाह ने अपनी पत्नी की देखभाल के लिए ही हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट भी करवाया था, ताकि वह लंबे समय तक उनके साथ रह सकें।

सोनू निगम के आग्रह पर, अल्जाइमर से पीड़ित होने के बावजूद, मधु शाह ने धीरे-धीरे उनके साथ सुर मिलाए और गाने की आखिरी पंक्तियाँ गाईं।

हम संग हैं… सुनकर रो पड़े लोग

इस भावनात्मक पल का वीडियो अभिनेता आँजन श्रीवास्तव और निर्माता जे.डी. मजेठिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में मधु शाह की आखिरी पंक्तियां ‘हम संग हैं’ सुनकर पूरा माहौल सन्नाटे में डूब गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

हम संग हैं… सुनकर रो पड़े लोग

इस भावनात्मक पल का वीडियो अभिनेता आँजन श्रीवास्तव और निर्माता जे.डी. मजेठिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में मधु शाह की आखिरी पंक्तियां ‘हम संग हैं’ सुनकर पूरा माहौल सन्नाटे में डूब गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया। लाखों लोगों ने सोनू निगम के इस संवेदनशील कदम की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, सोनू निगम ने जिस संवेदना से मधु जी को गाने के लिए प्रेरित किया, वह दिल छू गया। संगीत वाकई यादों को जगा देता है। दूसरे ने टिप्पणी की, यह विदाई नहीं, यह सतीश जी के जीवन का उत्सव था। ऐसे दोस्त हों तो जीवन जीत लिया जाता है।

प्रमुख जानकारी

निधन: 25 अक्टूबर 2025, 74 वर्ष की आयु में।

कारण: किडनी फेलियर के बाद अचानक गिर गए थे।

प्रेयर मीट: सोमवार को मुंबई के जुहू में आयोजित।

श्रद्धांजलि: सोनू निगम ने गाया ‘तेरे मेरे सपने’।

भावुक पल: अल्जाइमर से जूझ रहीं पत्नी मधु शाह ने भी गाए गाने के बोल।

वायरल: सोनू निगम के भावुक आग्रह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

74 वर्ष की आयु में निधन

सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर (शनिवार) को दोपहर के भोजन के दौरान अपने घर पर अचानक गिर जाने से हुआ था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वह किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे।चार दशक के करियर में सतीश शाह ने ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में इंद्रवदन सराभाई, और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कल हो ना हो’, ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्मों में अपने हास्य किरदारों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...