back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रेयस अय्यर ICU से बाहर, हालत में सुधार! भारत वापसी में लग सकता है वक्त, BCCI ने दी बड़ी जानकारी

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सिडनी में लगी चोट से अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।हालांकि, पूरी तरह फिट होने में वक्त लग सकता है, इसलिए उनकी भारत वापसी फिलहाल टल गई है।

 नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद अय्यर अब खतरे से बाहर हैं। सिडनी के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

25 अक्टूबर को हुआ था हादसा

दरअसल, यह हादसा 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के दौरान हुआ। कवर एरिया में एलेक्स केरी का शानदार कैच लपकने की कोशिश में अय्यर बुरी तरह गिर पड़े और उनकी बाईं पसली के नीचे गंभीर चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

BCCI की मेडिकल टीम लगातार निगरानी में

BCCI ने 27 अक्टूबर को बयान जारी कर बताया कि अय्यर की तिल्ली (Spleen) में चोट आई है, जिससे उन्हें आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) हुआ था। हालांकि अब उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें ICU से बाहर कर दिया है। BCCI की मेडिकल टीम और सिडनी के विशेषज्ञ डॉक्टर मिलकर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय टीम के डॉक्टर डॉ. रिजवान खान सिडनी में अय्यर के साथ हैं।

परिवार का सदस्य जल्द पहुंचेगा सिडनी

सूत्रों के मुताबिक, अय्यर के करीबी कुछ दोस्त इस कठिन समय में उनके साथ हैं, जबकि उनके परिवार का एक सदस्य वीज़ा प्रक्रिया पूरी होते ही मुंबई से सिडनी रवाना होगा।

भारत लौटने में लग सकता है वक्त

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अय्यर कब भारत लौटेंगे। BCCI और परिवार का मानना है कि उन्हें जल्दबाज़ी में यात्रा नहीं करनी चाहिए। डॉक्टरों की सलाह पर वे फिलहाल सिडनी में ही रहकर पूरी तरह स्वस्थ होंगे।

साउथ अफ्रीका सीरीज पर सस्पेंस

अय्यर का अगला असाइनमेंट साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज है, जो 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को खेली जानी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तब तक वह फिट हो पाते हैं या नहीं।

खुशखबरी ये है कि श्रेयस अय्यर अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। फैंस के लिए राहत की बात है कि टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अब सभी को इंतजार है उस दिन का, जब अय्यर फिर से मैदान पर अपने बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵