back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दशहरे पर दिखेगा बॉबी देओल का दम, लाल किले की रामलीला में करेंगे रावण दहन

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इस बार 2 अक्टूबर 2025 को लाल किले की लव-कुश रामलीला में रावण दहन करेंगे, उनकी मौजूदगी से परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखेगा, जिससे युवाओं में रामलीला के प्रति रुचि बढ़ेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी इस बार दशहरे पर इतिहास रचेगी, जब बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल लाल किले के मैदान में रावण का दहन करेंगे। हर साल लाखों लोगों की भीड़ जुटाने वाली लव-कुश रामलीला में इस बार बॉलीवुड की चमक-दमक भी देखने को मिलेगी। 2 अक्टूबर 2025 को होने वाले इस भव्य आयोजन में बॉबी देओल की मौजूदगी से माहौल और भी खास हो जाएगा। रामलीला समिति के मुताबिक, अभिनेता ने खुद इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनने की इच्छा जताई और आयोजकों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

 “दिल्ली की रामलीला में आ रहा हूं…”

आयोजन से पहले जारी एक वीडियो संदेश में बॉबी देओल ने कहा, “इस बार मैं दिल्ली की रामलीला में आ रहा हूं। तो मिलते हैं दशहरे पर अभिनेता की यह घोषणा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे दर्शकों में गज़ब का उत्साह है।

 “परंपरा से ग्लैमर का मिलन होगा”

लव-कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया, “हमारी कोशिश रहती है कि रामलीला को नई पीढ़ी से जोड़ा जाए। बॉबी देओल जैसे लोकप्रिय अभिनेता की मौजूदगी युवाओं को इस परंपरा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे कहा, यह सिर्फ रावण दहन नहीं, बल्कि अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। और जब इस संदेश को बॉबी देओल जैसा अभिनेता मंच से देगा, तो उसका प्रभाव और भी गहरा होगा।

 

लाल किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में रावण दहन

दिल्ली का लाल किला मैदान सिर्फ एक ऐतिहासिक स्मारक नहीं, बल्कि हर साल भारत की सांस्कृतिक परंपराओं का गवाह बनता है। लव-कुश रामलीला यहीं पर आयोजित होती है और दशहरे के दिन यहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाता है। इस आयोजन में हर साल लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, लेकिन इस बार बॉबी देओल की मौजूदगी से भीड़ का आंकड़ा नया रिकॉर्ड बना सकता है।

जानकारी 

तारीख: 2 अक्टूबर 2025

 स्थान: लाल किला मैदान, पुरानी दिल्ली

आयोजन: लव-कुश रामलीला समिति द्वारा रावण दहन

 विशेष मेहमान: अभिनेता बॉबी देओल

 निमंत्रण स्वीकार: बॉबी देओल ने रामलीला कमेटी का आमंत्रण स्वीकार किया है।

बॉलीवुड सितारों की भागीदारी से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को नया जीवन मिलता है। बॉबी देओल की यह उपस्थिति महज एक सेलिब्रिटी शो नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह संदेश भी है। धर्म, परंपरा और आधुनिकता एक साथ चल सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...