back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संशोधित : सीबीआई के हाथों गिरफ्तार विधायक मदन मित्रा की तबीयत और बिगड़ी, सीने का सिटी स्कैन

नोट : अंतिम पैरा में संशोधन के साथ पुनः जारी कोलकाता, 19 मई (हि. स.)। नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के कमरहटी से विधायक मदन मित्रा की तबीयत और बिगड़ गई है। सोमवार को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद देर रात को ही उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल कम था जिसकी वजह से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा था। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव थे और हाल ही में स्वस्थ हुए हैं। अब ऑक्सीजन की कमी के बाद वह बुधवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे थे। बुधवार को डॉक्टरों ने उनके सीने का सीटी स्कैन किया है ताकि कोरोना संक्रमण अथवा फेफड़े में संक्रमण का पता चल सके। चिकित्सकों का कहना है कि देर शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी। उल्लेखनीय है कि कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा दी गई न्यायिक हिरासत बुधवार को खत्म हो रही है। मदन मित्रा के साथ मंत्री फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी और पूर्व मेयर शोभन चटर्जी भी गिरफ्तार हैं। इनकी जमानत पर सुनवाई चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...