back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मस्ती 4’ का कैसा रहा ओपनिंग डे कलेक्शन? जानिए पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई

इस शुक्रवार को 'मस्ती 4' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 2004 की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी “मस्ती 4” बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी ने दर्शकों के सामने फिर से धमाल मचाया। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े अब सामने आए हैं और शुरुआती रुझान थोड़े मध्यम रहे हैं।

पहले दिन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, मस्ती 4 ने अपने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। जो ‘120 बहादुर’ से अधिक है। यह संख्या दर्शाती है कि फिल्म ने धीमी शुरुआत की है, लेकिन स्थिर प्रदर्शन जारी है। उम्मीद थी कि फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और लंबे अंतराल के बाद तीनों स्टार्स की वापसी के कारण ओपनिंग डे 4 करोड़ रुपये तक जा सकती थी। हिंदी सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी सुबह 5.55%, दोपहर 9.06%, शाम 9.91% और रात में 15.40% रही। विशेषज्ञों का मानना है कि वीकेंड तक फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

फ्रेंचाइजी का लंबा सफर

मस्ती फ्रेंचाइजी की खासियत इसकी बोल्ड कॉमेडी और तीन दोस्तों की जबरदस्त केमिस्ट्री रही है। “ग्रैंड मस्ती” और “ग्रेट ग्रैंड मस्ती” के बाद यह फिल्म लगभग नौ साल के अंतराल के बाद रिलीज हुई है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी ने अपने पहले वाले किरदारों को फिर से जिया है, जहां शादीशुदा जिंदगी की नीरसता के बीच पुरानी शरारतें लौट आती हैं।

नए किरदार

इस बार कहानी में नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। एलनाज नोरोजी, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी और नतालिया जानोशेक की एंट्री ने फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी को बढ़ाया है।

बजट और लोकेशन्स

फिल्म का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। प्रमुख शूटिंग लोकेशन्स में लंदन, बर्मिंघम और ईस्टबोर्न शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखा पाएगी या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵